मनियर में बाइक की ठोकर से महिला की मौत
मोहिउद्दीननगर के मनियर गांव में बुधवार रात एक महिला को तेज रफ्तार बाइक ने ठोकर मार दी, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। मृतका की पहचान रिंकू देवी (25) के रूप में हुई है। हादसा तेतारपुर-मनियर रोड पर हुआ। बाइक सवार मौके से फरार हो गया। रिंकू देवी के दो बेटे और एक बेटी हैं।

मोहिउद्दीननगर। थाना क्षेत्र के मनियर गांव में बुधवार की देर रात सड़क किनारे अपने दरवाजे पर बैठी महिला को तेज रफ्तार बाइक ने ठोकर मार दी, जिससे उसकी मौके पर ही हो गई। घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई है। मृतक महिला की पहचान मनियर गांव निवासी अशोक साह की पत्नी रिंकू देवी (25) के रूप में की गई है। मिली जानकारी के अनुसार हादसा तेतारपुर-मनियर रोड पर देर रात करीब 9 बजे हुआ। रिंकू देवी उस समय अपने घर के दरवाजे पर सड़क किनारे बैठी बातचीत कर रही थीं। इसी दौरान तेतारपुर की ओर से तेज गति से आ रही एक बाइक ने उन्हें जोरदार ठोकर मार दी।
टक्कर इतनी तेज थी कि रिंकू देवी सड़क पर गिर पड़ीं और मौके पर ही दम तोड़ दिया। बाइक सवार मौके से भागने में सफल रहा। सूचना मिलते ही मोहिउद्दीननगर थाना की पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल समस्तीपुर भेज दी है। मृतका के दो पुत्र अंकुश कुमार (5), राजा कुमार (6 माह) एवं एक पुत्री ज्योति कुमारी 3 वर्ष की है।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


