स्कार्पियो दुर्घटना में आठ मरे, 6 घायल

Dec 11, 2024 12:00 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, सीतामढ़ी
share

जनकपुरधाम, नेपाल में मंगलवार सुबह एक स्कार्पियो दुर्घटनाग्रस्त हो गई जिसमें सिरहा जिला के आठ लोगों की मौत हो गई। मृतकों में 60 वर्षीय लड़ूवती देवी, 30 वर्षीय उर्मिला महरा, और चालक श्रीकुमार यादव शामिल...

स्कार्पियो दुर्घटना में आठ मरे, 6 घायल

जनकपुरधामÜ नेपाल में मंगलवार की सुबह एक स्कार्पियो चंद्र निगाहपुर के पूर्व पश्चिम राजमार्ग के पास दुर्घटनाग्रस्त हो गयी हैं। इस दुर्घटना में सिरहा जिला के आठ लोगो की मौत हो गयी। मरने वालों में सिरहा जिला केअर्नमा गांवपालिका 3 बंठिया टोल के 60 वर्षीय लड़ूवती देवी, 30 वर्षीय उर्मिला महरा, 50 वर्षीय राम कुमारी महरा, 62 वर्षीय फूलमंती महरा, 60 वर्षीय राम कुमारी देवी महरा, 30 वर्षीय शकुंतला देवी महरा, 40 वर्षीय चालक श्रीकुमार यादव सहित आठ हैं। वहीं 30 वर्षीय राधा देवी राम, 25 वर्षीय देव कुमारी महरा 60 वर्षीय कन्या देवी महरा तथा उमेश राम 2 वर्षीय बालक आर्यन तथा देव कुमारी महरा के 7 वर्षीय पुत्र रीतिक घायल हो गए हैं। जिनकी चिकित्सा चंद्र निगाहपुर में चल रही है। स्कार्पियो पर ज्यादा से अधिक सवरी तथा घना कोहरे के कारण दुर्घटना होने की जानकारी पुलिस अधीक्षक कार्यालय गौर ने दी है। प्रादेशिक अस्पताल गौर में पोस्टमार्टम के बाद शव को उनके परिजनों को सौंप दिया हैं। सभी गढी माई मेला से घर लौट रहे थे।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।