क्रिकेट खेल रहे 14 वर्षीय मासूम को ट्रक ने कुचला, मौके पर ही दर्दनाक मौत, चालक फरार
सीतामढ़ी के मेजरगंज थाना क्षेत्र के डुमरी खुर्द गांव में एक अनियंत्रित ट्रक ने 14 वर्षीय छोटे पासवान को कुचल दिया। घटना में उसकी मौके पर ही मौत हो गई। खेल के मैदान में क्रिकेट खेलते समय यह हादसा हुआ। चालक फरार हो गया और पुलिस ने ट्रक को जब्त कर लिया।

सीतामढ़ी/मेजरगंज। जिले के मेजरगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत डुमरी खुर्द गांव से एक बेहद दर्दनाक खबर सामने आई है। जहां रविवार को एक अनियंत्रित ट्रक ने क्रिकेट खेल रहे 14 वर्षीय बालक को कुचल दिया। इस भीषण हादसे में बालक की मौके पर ही मौत हो गई। मृतक की पहचान डुमरी खुर्द निवासी अशर्फी पासवान के पुत्र छोटू पासवान (14 वर्ष) के रूप में की गई है। इस हृदयविदारक घटना के बाद से पूरे गांव में मातमी सन्नाटा पसरा हुआ है और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। खेल का मैदान बना मातम का अखाड़ा
खेल का मैदान बना मातम का अखाड़ा
प्राप्त जानकारी के अनुसार, रविवार को छोटू पासवान गांव के पास स्थित एक मैदान में अन्य बच्चों के साथ क्रिकेट खेल रहा था। इसी दौरान मैदान के एक हिस्से में ट्रक से बालू (रेत) गिराने का काम चल रहा था। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि बालू अनलोड करने के बाद चालक ट्रक को मैदान में ही बैक कर के घुमा रहा था। चालक की लापरवाही के कारण खेल रहे मासूम छोटू को ट्रक ने अपनी चपेट में ले लिया। हादसा इतना भयावह था कि छोटू को संभलने का मौका तक नहीं मिला और घटनास्थल पर ही उसने दम तोड़ दिया।
घटना के बाद चालक फरार, ट्रक जब्त
घटना के बाद चालक फरार, ट्रक जब्त
हादसे के तुरंत बाद आसपास मौजूद बच्चों में चीख-पुकार मच गई। शोर सुनकर भारी संख्या में ग्रामीण मौके पर जुट गए। ग्रामीणों की भीड़ इकट्ठा होते देख आरोपी ट्रक चालक वाहन को वहीं छोड़कर मौके से फरार होने में कामयाब रहा।
पुलिसिया कार्रवाई
पुलिसिया कार्रवाई घटना की सूचना मिलते ही मेजरगंज थाना पुलिस दल-बल के साथ मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। साथ ही, घटनास्थल से दुर्घटनाग्रस्त ट्रक को जब्त कर थाने लाया गया है।
अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


