स्कॉर्पियो की टक्कर से मासूम की मौत, विरोध में आगजनी
नेपाल के सीमावर्ती सैनिक रोड पर तेज रफ्तार स्कॉर्पियो की ठोकर से तीन वर्षीय बच्ची काव्य कुमारी की मौत हो गई। ग्रामीणों ने गुस्से में आकर आगजनी की और सड़क जाम कर दिया। थानाध्यक्ष ने कार्रवाई का आश्वासन देकर स्थिति को नियंत्रित किया और बच्ची के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।

बैरगनिया। नेपाल सीमावर्ती सैनिक रोड पर तेज रफ्तार स्कॉर्पियो की ठोकर से तीन वर्षीय मासूम बच्ची की मौत हो गई। घटना से गुस्साा ग्रामीणों ने आगजनी कर सड़क अवरुद्ध कर दिया। थानाध्यक्ष ने लोगों को कार्रवाई का भरोसा देकर आवागमन को सुचारु कराया और स्कॉर्पियो व उसके चालक को हिरासत में लेकर शव पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है। जानकारी के अनुसार नगर परिषद के वार्ड 19 भकुरहर चिकना टोला निवासी राघो दास की पुत्री काव्य कुमारी घर के बाहर सड़क पर थी। तभी तेज रफ्तार आई स्कॉर्पियो ने बच्ची को ठोकर मार दिया। मौके पर ही उसकी मौत हो गयी।
लोगों ने स्कॉर्पियों को रोककर चालक को एक कमरे में बंद कर सड़क पर लकड़ी जलाकर आवागमन को बाधित कर कार्रवाई व मुआवजा की मांग करने लगे। सूचना पर थानाध्यक्ष अरविन्द कुमार गिरी सशस्त्र बल के साथ पहुंचकर लोगों को कार्रवाई का भरोसा देकर पहले सड़क जाम खत्म कराया।फिर शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा। स्कॉर्पियो के साथ चालक को हिरासत में लेकर थाना लाई है। थानाध्यक्ष ने बताया कि मृतका बच्ची के परिजन का आवेदन मिलते ही एफआईआर कर गुरुवार को चालक को न्यायिक हिरासत में भेज दिया जाएगा।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


