
पांच घरों से नकदी व आभूषण समेत लाखों रुपये की चोरी
सोमवार रात अज्ञात चोरों ने विशनपुर और अंदौली गांव में एक रात में पांच घरों को निशाना बनाया। चोरों ने लाखों की संपत्ति, जिसमें नगदी और आभूषण शामिल हैं, चुरा ली। घटना के बारे में सुबह पता चला और पुलिस ने जांच शुरू की।
परिहार। अज्ञात चोरों ने सोमवार की रात थाना क्षेत्र के विशनपुर एवं अंदौली गांव में एक ही रात पांच घरों को निशाना बनाया। इस दौरान चोरों ने नगदी व आभूषण समेत लाखों की संपत्ति चोरी कर ली। चोरों ने पूरी सतर्कता और सफाई के साथ अपने काम को अंजाम दिया। रात को घटना की किसी को भनक तक नहीं लगी। सुबह होने पर ही लोग घटना के बारे में जान पाए। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मामले की जांच की। थानाध्यक्ष सुमित कुमार ने बताया कि अभी तक आवेदन प्राप्त नहीं हुआ है।
पुलिस चोरों का सुराग लगाने में जुटी हुई है। जानकारी के मुताबिक विशनपुर गांव में चोरों ने ट्रक ड्राइवर आशा राम कुमार के घर को निशाना बनाया। आसाराम के घर से कर दो लाख रुपए नगद एवं कुछ जेवर ले उड़े। इसके बाद बंद पड़े मजदूर मिथुन चौरसिया के घर में चोरों ने धावा बोला। मिथुन परिवार समेत पंजाब में रहकर मजदूरी का काम करते हैं। उसके बाद मजदूर मानकी राय व श्री नारायण राय के फूस के घर में फाटक और टाट काट कर घुस गए और कीमती सामान लेकर चलते बने। आखिर में चोरों ने बगल के गांव अंदौली में मजदूर राम ईश्वर राय के घर को निशाना बनाया। चोर यहां खिड़की के रास्ते घर में घुसे और कीमती सामान पर हाथ साफ कर भाग निकले। उल्लेखनीय है कि कर सभी घरों से पेटी और बक्सा उठाकर सरेह में ले गए। फिर वहां आराम से कीमती सामान एवं नगदी चुन लिए और पेटी व बक्सा को छोड़कर भाग निकले।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




