ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News बिहार सीतामढ़ीबैरगनिया में खतरे के निशान से नीचे है नदियों का जलस्तर

बैरगनिया में खतरे के निशान से नीचे है नदियों का जलस्तर

लगातार बारिश होने के बाद लालबकैया व बागमती नदी का जलस्तर खतरे के निशान से नीचे बह रहा है। हालांकि, लोग बाढ़ की आशंका से जहां लोग सहमे हुए...

बैरगनिया में खतरे के निशान से नीचे है नदियों का जलस्तर
हिन्दुस्तान टीम,सीतामढ़ीFri, 18 Jun 2021 07:31 PM
ऐप पर पढ़ें

बैरगनिया। एक संवाददाता

लगातार बारिश होने के बाद लालबकैया व बागमती नदी का जलस्तर खतरे के निशान से नीचे बह रहा है। हालांकि, लोग बाढ़ की आशंका से जहां लोग सहमे हुए हैं। वही राहत मद में छह हजार रुपये पाने की होड़ कागजात जमा करवाने में जुटे हुए है। बागमती प्रमंडल के सहायक अभियंता सुरेश कुमार राम ने बताया कि रिंग बांध व बागमती दायां तटबंध की सुरक्षा की सम्पूर्ण तैयारी पूरी कर ली गयी है अभी कोई खतरा नहीं है चूंकि नदियों का जलस्तर खतरे के निशान से नीचे बह रहा है। सीओ अमित कुमार ने बताया कि संभावित बाढ़ पीड़ितों के लिए पॉलीथिन सीट प्राप्त हो गया है। तीन बड़ी नाव की मांग की गई है जो अभी अप्राप्त है। उन्होंने बताया कि पीडीएस डीलर व विकास मित्र के माध्यम से बाढ़ राहत राशि को लेकर सूची बनबाने का काम चल रहा है। इधर, वार्ड पार्षद प्रतिनिधि दीपलाल बघेला, जमीरीलाल साह, प्रिंस कुमार,वीणा जायसवाल आदि ने कहा कि पूर्व से बने सूची में सैकड़ो लाभुकों का आईडी नही होने से उन्हें सूचीबद्ध नहीं किया जा रहा है जो बिल्कुल गलत है।इन जनप्रतिनिधियों ने बताया कि सूची में वार्ड के परिवारों की बजाए दूसरे प्रखंड के परिवार का नाम दर्ज है, जिसे सुधार की मांग की है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें