ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News बिहार सीतामढ़ीमां के संस्कार से ही बच्चे का भविष्य होता तैयार

मां के संस्कार से ही बच्चे का भविष्य होता तैयार

सीतामढ़ी | हिन्दुस्तान टीम मां के संस्कार से ही बच्चे का भविष्य बनता है। मां

मां के संस्कार से ही बच्चे का भविष्य होता तैयार
Newswrapहिन्दुस्तान टीम,सीतामढ़ीMon, 27 Dec 2021 03:40 AM
ऐप पर पढ़ें

सीतामढ़ी | हिन्दुस्तान टीम

मां के संस्कार से ही बच्चे का भविष्य बनता है। मां ही बच्चे की प्रथम गुरु होती है। उक्त बातें रविवार को पुनौरा धाम में चल रही श्रीमद् भागवत कथा के तीसरे दिन श्रीधाम वृंदावन से आए हुए कथावाचक आचार्य महेश किंकर महाराज ने कहीं। उन्होंने कथा प्रसंग को आगे बढ़ाते हुए धर्म संदेश दिया। उन्होंने मां को जगत जननी बताते हुए कहा कि वे भगवान से मिलाने वाले होती है। सृष्टि वर्णन की कथा, भगवान शिव की आराधना, भगवान की महिमा का वर्णन करते हुए बुद्धि के प्रदाता देव बताएं ध्रुव चरित्र का वर्णन बड़े मार्मिक रूप से किया। ध्रुव छोटी सी जीवन में सच्ची तपस्या करके भगवान को प्राप्त किया। उन्होंने बताया कि हमारी भारतीय संस्कृति व संस्कार बड़े ही धन्यवाद के पात्र हैं। हम अपनी संस्कृति पर गर्व करते हैं। उन्होंने कहा कि जहां हमारी विज्ञान नहीं पहुंच सकती है वहां दिव्य शास्त्री मार्ग प्रशस्त करते है। मौके पर विरेंद्र कुमार मिश्रा, विनोद राघव, प्रतिमा मिश्रा, संध्या कुमारी, भारती भवन के जिला प्रतिनिधि अभय दीक्षित, नवीन कुमार झा, वैभव मिश्रा, चंदन कुमार बिरख, शिशिर कुमार, अरुण कुमार आदि मौजूद थे।

विधानसभा चुनाव 2023 के सारे अपड्टेस LIVE यहां पढ़े