ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News बिहार सीतामढ़ीकिसानों को वैज्ञानिक विधि से खेती करने की दी सलाह

किसानों को वैज्ञानिक विधि से खेती करने की दी सलाह

धान की पैदावार बढ़ाने के लिए कृषि विभाग द्वारा खरीफ महोत्सव का आयोजन प्रखंड मुख्यालय के मीटिंग हॉल में...

किसानों को वैज्ञानिक विधि से खेती करने की दी सलाह
हिन्दुस्तान टीम,सीतामढ़ीMon, 28 May 2018 12:23 AM
ऐप पर पढ़ें

धान की पैदावार बढ़ाने के लिए कृषि विभाग द्वारा खरीफ महोत्सव का आयोजन प्रखंड मुख्यालय के मीटिंग हॉल में हुआ। प्रमुख मुकेश कुमार बीडीओ प्रदीप कुमार ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम की शुरुआत की। यहां प्रमुख ने कहा कि किसानों को खरीफ फसल की खेती वैज्ञानिक तरीके से करनी चाहिए। प्रशिक्षण में बताए तरीको के आधर पर खेती करें। कृषि वैज्ञानिक डॉ सच्चिदानन्द ने बताया कि बगैर बीजोपचार का कोई फसल नही लगाए। बीजोपचार से फसलों में प्रतिरोधक छमता बढ़ती है। रासायनिक उर्वरक के बदले जैविक खाद का उपयोग से पैदावार अधिक होती है। मिट्टी की उर्वरा शक्ति बनी रहती है। बिएओ सुधाकर पांडेय ने खेती के तौर तरीकों की जानकारी दी। मौके पर कृषि समन्वयक उपेंद्र कुमार, रवि रंजन, प्रेमचंद, उदयानन्द, कृषि सलाहकार मदनजी, मुकेश कुमार सहित कई लोग थे।

खेतों की जुताई व बीज उपचार के बताए गए तरीके : सुप्पी। प्रखंड मुख्यालय स्थित प्रशिक्षण भवन में रविवार को खरीफ महोत्सव कार्यक्रम अंतर्गत प्रखंड स्तरीय प्रशिक्षण सह उपादान वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। अध्यक्षता प्रखंड प्रमुख रीना देवी ने की। प्रशिक्षण में उद्यान पदाधिकारी ठाकुर रविरंजन सिंह एवं मिट्टी जांच सहायक निदेशक विजेंदर सिंह द्वारा किसानों को खेतों की जोताई, मिट्टी की जांच, खर पतवार नियंत्रण करने, बीज उपचार करने, जीरो टिलेज विधि से धान की बुआई, मुख्यमंत्री बागवानी मिशन, कृषि यंत्रीकरण, उपादान वितरण, खेतों में खाद बीज का उपयोग करने, कम लागत में अधिक फसलों का उत्पादन के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। जिला के कृषि वैज्ञानिक के प्रशिक्षण में नहीं आने से किसानों एवं जनप्रतिनिधियों द्वारा उनके विरुद्ध निंदा प्रस्ताव पारित किया गया। मौके पर विधायक प्रतिनिधि योगेंद्र सिंह, प्रमुख प्रतिनिधि मृत्युंजय सिंह, जिला पार्षद आदित्यमोहन सिंह, जदयू प्रखंड अध्यक्ष सत्येन्द्र नारायण सिंह, बीएओ रामचंदर राय, कृषि समन्वयक जवाहर प्रसाद, राजेश कुमार, किसान सलाहकार संजीव रंजन, नागिन कुमारी, यशवंत कुमार सिंह, राजन कुमार, अर्जुन साह व अभिमन्यु कुमार ने भाग लिया। (एसं.)

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें