ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News बिहार सीतामढ़ीमेजरगंज में डूबने से किशोर की मौत

मेजरगंज में डूबने से किशोर की मौत

थाना क्षेत्र के रूसलपुर गांव में एक 14 वर्षीय किशोर की मौत डूबने से हो गई। किशोर राहुल कुमार नहाने के दौरान गहरे पानी में चला गया जिससे उसकी मौत पानी में डूबने से हो गई। घटना शनिवार की शाम की बतायी...

मेजरगंज में डूबने से किशोर की मौत
हिन्दुस्तान टीम,सीतामढ़ीMon, 22 Jul 2019 11:32 PM
ऐप पर पढ़ें

थाना क्षेत्र के रूसलपुर गांव में एक 14 वर्षीय किशोर की मौत डूबने से हो गई। किशोर राहुल कुमार नहाने के दौरान गहरे पानी में चला गया जिससे उसकी मौत पानी में डूबने से हो गई। घटना शनिवार की शाम की बतायी जा रही है।

राहुल कुमार के पिता रमन ठाकुर ने बताया कि शनिवार की शाम वह दोस्तों के साथ घूमने निकला था। काफी देर बाद भी घर नहीं लौटने पर साथ गए बच्चों से पूछने पर बताया कि वह नहाने की बात कह अकेला ही चला गया। काफी खोजबीन करने के बाद भी पता नहीं चल रहा था। सोमवार की दोपहर स्थानीय मध्य विद्यालय से पूरब एक गड्ढे के किनारे में पानी में तैरता उसके शव पर एक ग्रामीण की नजर पड़ी। सूचना पर पहुंचे थानाध्यक्ष राजदेव प्रसाद यादव ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया।

महिला की मौत:

बथनाहा। प्रखंड क्षेत्र के कमलदह गांव के कोरिगामा टोला में सोये अवस्था में विषैले सांप के काटने से एक महिला की मौत हो गई। मृतक की पहचान स्थानीय निवासी रामकृष्ण महतो की पत्नी सिकिलवती देवी के रूप में की गई है। परिजनों ने बताया कि बाढ़ का पानी आंगन में जमा हुआ है। महिला रविवार की रात घर में सोयी हुई थी। इसी दौरान सांप ने काट लिया। उसे इलाज के लिए सदर अस्पताल ले गए। परंतु इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें