शिक्षकों की समस्याओं की अनदेखी के विरुद्ध उठाई आवाज
रघुनाथ प्रसाद सीतामढ़ी में अराजपत्रित प्रारंभिक शिक्षक संघ की बैठक हुई। जिला सचिव ने शिक्षकों की समस्याओं का समाधान न होने पर चिंता जताई। बैठक में आवास भत्ता, वेतन निर्धारण और अन्य मुद्दों पर चर्चा की गई। धरना और प्रदर्शन की योजना बनाई गई। संघ की नई कमिटी का गठन भी किया गया।

रघुनाथ प्रसाद सीतामढ़ी।अराजपत्रित प्रारंभिक शिक्षक संघ सदर अनुमंडल स्तरीय बैठक रविवार को म वि नगरपालिका में जिलाध्यक्ष बिनोद बिहारी मंडल की अध्यक्षता में हुई। जिसका संचालन दिलीप कुमार शाही, जिला सचिव ने किया।
शिक्षकों की समस्याएँ
जिला सचिव ने कहा कि शिक्षा विभाग के पदाधिकारियो के आदेश का पालन शिक्षक 24 घंटे के अंदर कर देते है,, लेकिन सभी कोटि के शिक्षकों के विभिन्न लंबित समस्याओं का समाधान शिक्षा विभाग के पदाधिकारीयों द्वारा 24 महीने में भी नहीं किया जाना दुर्भाग्यपूर्ण है।सुधार की जगह दंडात्मक कारवाई से शिक्षक हताश है। उन्होंने सभी शिक्षकों से एकजुट होकर आंदोलन में भाग लेने की अपील की। नगर निगम एवं निकायों से निर्धारित दूरी पर पदस्थापित विद्यालय के शिक्षको का आवास भत्ता 10 प्रतिशत देने, पूर्व प्रशिक्षित नियोजित शिक्षकों का वेतन निर्धारण के पश्चात एरियर का भुगतान, सभी कोटि के शिक्षकों का एक कैडर बनाने, एमडीएम से शिक्षकों को मुक्त करने ,स्नातक वेतनमान में प्रोन्नत शिक्षकों का वेतन निर्धारण करनकार्यालय के कार्य संस्कृति में सुधार करने इत्यादि मुद्दे पर चर्चा हुई।बैठक में नरेंद्रनाथ ठाकुर, गौतम कुमार ,भानू प्रताप सिंह, धीरेन्द्र कुमार, आनंद गुप्ता एवम रजनीश कुशोधन , प्रमोद कुमार,ने संघ की सदस्यता ग्रहण किया।
आंदोलन की योजना
बैठक में संघ के पदाधिकारी एवं सक्रिय शिक्षकों का सांगठनिक प्रशिक्षण करने व वर्षों से लंबित समस्याओं का समाधान मई तक नहीं होने पर चरणबद्ध आंदोलन के तहत धरना, प्रदर्शन, घेराव करने का निर्णय लिया गया। बैठक में सदर अनुमंडल स्तरीय कमिटी का पुनर्गठन हुआ। जिसके अध्यक्ष विनोद राय, सचिव संजय, सदस्य पंकज, प्रेमप्रकाश मंडल, अब्दुस समद व डुमरा प्रखंड संयोजक गौतम व सह संयोजक भानु प्रताप सिंह को बनाया गया।
सामान्य प्रश्न
कृपया अपने अनुभव को रेट करें
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


