कठौर में शिक्षिका के घर 15 लाख से अधिक की चोरी

कठौर में शिक्षिका के घर 15 लाख से अधिक की चोरी

संक्षेप:

परसौनी के कठौर गांव में एक शिक्षिका वंदना सिन्हा के घर में रात के समय चोर घुस आया। चोर ने उन्हें कमरे में बंद करके दो लाख रुपये नगद और 15 लाख रुपये के गहने चुरा लिए। घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस ने...

Sep 16, 2025 02:15 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, सीतामढ़ी
share

परसौनी। थाना क्षेत्र के कठौर गांव के वार्ड 13 में रविवार की रात्रि को शिक्षिका वंदना सिन्हा के घर में चोर ने घुसकर दो लाख रुपये नगद सहित लाखों रुपये के गहने चोरी कर लिया। चोरी करने के दौरान कमरे में सो रही शिक्षिका व उनके पति को कमरे में बाहर से बंद कर दिया। वंदना सिन्हा एक सरकारी शिक्षिका है। मामले की जानकारी मिलने पर सोमवार की सुबह थानाध्यक्ष मुकेश कुमार ने पुलिस बल के साथ घटना स्थल पर पहुंचकर मामले की छानबीन की। जानकारी के अनुसार रविवार की रात्रि को वंदना सिन्हा व अशोक चौधरी अपने कमरे में सो रहे थे।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

इसी बीच चोर ने छत के सहारे आंगन में प्रवेश कर पहले गृहस्वामी के कमरे को बाहर से बंद कर दो अन्य कमरे में घुसकर दीवान, आलमीरा में रखे करीब सवा दो लाख रुपया और सोने चांदी के जेवरात को चोरी कर भाग निकला। जेवरात की किम्मत करीब 15 लाख रुपये बतायी जा रही है। चोरी की आहट के बाद गृहस्वामी ने शोर मचाकर लोगों को घटनास्थल पर इकठ्ठा किया। तबतक चोर भाग निकला था। गृहस्वामी के दोनों बेटे बाहर रहते है। थानाध्यक्ष मुकेश कुमार ने बताया कि मामले की जांच कर प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। घटना में संलिप्त चोरों का पता लगाया जा रहा है।