Sitamarhi News: नवविवाहिता की संदिग्ध मौत से सनसनी, परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप

हिन्दुस्तान, सीतामढ़ी
Follow us on Google News
share

Sitamarhi News: दहेज के लिए प्रताड़ना का आरोप, घटना के बाद ससुराल पक्ष फरारनवविवाहिता की संदिग्ध मौत से सनसनी, परिजनों ने लगाया हत्या का आरोपनवविवाहिता की संदिग्ध मौ

Sitamarhi News: नवविवाहिता की संदिग्ध मौत से सनसनी, परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप

Sitamarhi News: नवविवाहिता की संदिग्ध मौत से सनसनी, परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप रीगा। थाना क्षेत्र के रमणगरा अंसारी टोला वार्ड संख्या 4 में मंगलवार को एक नवविवाहिता का शव संदिग्ध परिस्थितियों में मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है।

मृतका की पहचान

मृतका की पहचान रमणगरा अंसारी टोला निवासी आदित्य कुमार की 22 वर्षीय पत्नी अनुराधा कुमारी के रूप में की गई है। घटना के बाद ससुराल पक्ष के सभी सदस्य घर छोड़कर फरार बताए जा रहे हैं। मृतका के पिता सहेंद्र कुमार, जो पशुरामपुर थाना क्षेत्र के मीनापुर बहेला गांव के निवासी हैं, ने आरोप लगाया कि लगभग ढाई वर्ष पूर्व उन्होंने अपनी पुत्री की शादी हिन्दू रीति-रिवाज से संजीव सिंह के पुत्र आदित्य कुमार के साथ की थी। शादी के कुछ समय बाद से ही ससुराल पक्ष द्वारा दहेज की मांग को लेकर उनकी पुत्री को प्रताड़ित किया जा रहा था। उन्होंने आरोप लगाया कि मंगलवार को गला दबाकर उनकी पुत्री की हत्या कर दी गई।

पुलिस की कार्रवाई

इधर, थानाध्यक्ष अभिषेक कुमार त्रिपाठी ने बताया कि नवविवाहिता का शव घर में संदिग्ध अवस्था में मिला है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों का स्पष्ट खुलासा हो सकेगा। उन्होंने बताया कि फिलहाल ससुराल पक्ष के लोग घर से फरार हैं तथा समाचार लिखे जाने तक पुलिस को कोई लिखित आवेदन प्राप्त नहीं हुआ था। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है।

अवश्य पूछे जाने वाले प्रश्न

नवविवाहिता की पहचान क्या है?
मृतका की पहचान रमणगरा अंसारी टोला निवासी आदित्य कुमार की 22 वर्षीय पत्नी अनुराधा कुमारी के रूप में की गई है।
Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi NewsBihar Newsसीतामढ़ीSitamarhi News: नवविवाहिता की संदिग्ध मौत से सनसनी, परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप