बोखड़ा: संदिग्ध अवस्था में कार्यपालक सहायक की मौत

Mar 01, 2026 12:24 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, सीतामढ़ी
share

खड़का बसंत उत्तरी पंचायत के कार्यपालक सहायक अमरनाथ कुमार महतो की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। उनका शव प्रखंड मुख्यालय स्थित आवास में मिला। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मौत के कारणों का अभी पता नहीं चला है, जबकि चर्चा है कि पारिवारिक विवाद के कारण उन्होंने आत्महत्या की।

बोखड़ा: संदिग्ध अवस्था में कार्यपालक सहायक की  मौत

बोखड़ा। प्रखंड क्षेत्र के खड़का बसंत उत्तरी पंचायत के कार्यपालक सहायक अमरनाथ कुमार महतो की शनिवार की देर रात संदेहास्पद स्थिति में मौत हो गयी। रविवार को प्रखंड मुख्यालय स्थित आवास में उनका शव मिला है। इसके बाद कर्मियों में हड़कंप मच गया। शव को देखकर चर्चा का बाजार गर्म है। मृत कार्यपालक सहायक मधुबनी जिले के रहिका थाना क्षेत्र के इजरा गांव के निवासी थे। उनकी मौत की सूचना मिलते ही बीडीओ, सीओ व थानाध्यक्ष मौके पर पहुंचकर मामले की जांच की। वहीं पुलिस ने जांच के बाद शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। कार्यपालक सहायक की मौत के बाद कर्मियों में पारिवारिक विवाद में खुदकुशी कर लिए जाने की चर्चा है।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

हालांकि, कोई भी कर्मी इस संर्दभ में कुछ भी खुलकर बताने को तैयार नहीं है। बीडीओ चन्द्रकान्ता कुमारी ने खुदकुशी की बात से इंकार किया है। वहीं बीपीआरओ ने कहा कि कार्यपालक सहायक बीमार थे। इसी वजह से उनकी मौत हुई होगी। फिलहाल उनके मौत से प्रखंड में शोक और चर्चा का विषय बना है। थानाध्यक्ष सुरेंद्र कुमार ने बताया कि उन्हें सीएचसी बोखड़ा से सीतामढी सदर अस्पताल भेजा गया है। मौत के कारणों का स्पष्ट पता नही चल सका है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत के सही कारणों का पता चलेगा। फिलहाल पुलिस अपने स्तर से जांच शुरु कर दी है। वहीं मृतक के परिजनों द्वारा मामले में अबतक कोई भी आवेदन थाने में नहीं दी गईं है। जानकारी के अनुसार,मृतक मधुबनी जिले के रहिका थाना क्षेत्र के इजरा गांव का निवासी अमरनाथ कुमार महतो प्रखंड मुख्यालय स्थित आवासीय कमरे में रहते थे। उनकी शादी लगभग 12 वर्ष पूर्व समस्तीपुर जिले के हायाघाट थाना क्षेत्र अंतर्गत गोरारी गांव निवासी कमल महतो की पुत्री प्रियंका कुमारी के साथ हुई थी। मृतक अपने पीछे पत्नी एवं दो पुत्रों को छोड़ गए हैं। घटना के बाद दोनों बच्चों को उनके नाना के साथ भेज दिया गया है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।