Sitamarhi News: संदिग्ध अवस्था में युवक की मौत

हिन्दुस्तान, सीतामढ़ी
Follow us on Google News
share

Sitamarhi News: पिपराही के मीनापुर बलहा गांव में 35 वर्षीय युवक कमोद महतो की संदिग्ध अवस्था में मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया है और मौत के कारणों का खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर होगा।

Sitamarhi News: संदिग्ध अवस्था में युवक की मौत

Sitamarhi News: पिपराही। थाना क्षेत्र के मीनापुर बलहा गांव में शनिवार को एक युवक की संदिग्धावस्था में मौत होने पर परिवार में कोहराम मच गया। मृतक कमोद महतो चेतन महतो का पुत्र है। घटना की सूचना पाकर पुलिस घटनास्थल पर जाकर आवश्यक जांच पड़ताल की। वहीं शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। बताया जाता है कि 35 वर्षीय कमोद का शव उसके अपने दरवाजा पर पाया गया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारण का खुलासा हो पाएगा। थानाध्यक्ष उमाकांत सिंह ने बताया कि पोस्टमार्टम कराकर शव को परिजनो को सौंप दिया गया है। जबकि परिजनो द्वारा अभी तक आवेदन नही दिया गया है।

आवेदन प्राप्त होने पर अग्रेतर कार्रवाई की जाएगी।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi NewsBihar Newsसीतामढ़ीSitamarhi News: संदिग्ध अवस्था में युवक की मौत