जांच सुविधाओं को लेकर दिए निर्देश

Feb 12, 2026 12:27 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, सीतामढ़ी
share Share
Follow Us on

सीतामढ़ी के सदर अस्पताल में बुधवार सुबह अपर निदेशक डॉ. अजय कुमार और सहायक निदेशक डॉ. संजय कुमार ने अचानक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान ओपीडी, पैथोलॉजी लैब, और दवा काउंटर की व्यवस्था की जांच की गई। अस्पताल की सेवाओं को सुदृढ़ करने के निर्देश दिए गए और अनावश्यक रूप से मरीजों को बाहर भेजने पर चेतावनी दी गई।

जांच सुविधाओं को लेकर दिए निर्देश

सीतामढ़ी। सदर अस्पताल में बुधवार की सुबह उस समय अफरा-तफरी का माहौल बन गया, जब मुजफ्फरपुर क्षेत्रीय अपर निदेशक, तिरहुत प्रमंडल डॉ. अजय कुमार,सहायक निदेशक डॉ.संजय कुमार अचानक औचक निरीक्षण के लिए पहुंच गए। उनके अस्पताल परिसर में पहुंचते ही कर्मियों में हलचल तेज हो गई और कई कर्मचारी अपनी उपस्थिति दर्ज कराने में जुट गए। निरीक्षण के दौरान अपर निदेशक ने सबसे पहले ओपीडी का जायजा लिया। उन्होंने रोस्टर के अनुसार चिकित्सकों और अन्य स्टाफ की उपस्थिति की जांच की तथा मरीजों को मिल रही सुविधाओं की स्थिति का अवलोकन किया। ्यूटी पर तैनात कर्मियों की कार्यशैली पर भी नजर डाली गई।

कुछ विभागों में उपस्थिति और कार्य निष्पादन को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। इसके बाद उन्होंने पैथोलॉजी लैब का निरीक्षण कर जांच सुविधाओं की उपलब्धता की समीक्षा की। उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिया कि सदर अस्पताल में जो भी जांच सुविधाएं उपलब्ध हैं, उन्हें मरीजों के लिए यहीं सुनिश्चित किया जाए। यदि कोई जांच यहां उपलब्ध नहीं है, तो ही मरीजों को बाहर भेजा जाए। उन्होंने सख्त चेतावनी दी कि अनावश्यक रूप से मरीजों को बाहर जांच कराने के लिए प्रेरित करने वाले कर्मियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। निरीक्षण के दौरान दवा काउंटर की व्यवस्था और दवाओं की उपलब्धता की भी जांच की गई। विभागीय नियमों के पालन में पाई गई कमियों को तत्काल दूर करने का निर्देश दिया गया। साफ-सफाई और वार्डों की स्थिति पर भी ध्यान देते हुए अस्पताल प्रशासन को व्यवस्था और बेहतर करने को कहा गया। अपर निदेशक ने अस्पताल उपाधीक्षक डॉ. मुकेश कुमार और अस्पताल प्रबंधक विजय चंद्र झा को सदर अस्पताल की सेवाओं को और सुदृढ़ करने तथा मरीजों को गुणवत्तापूर्ण सुविधा उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान डॉ. संजय कुमार, जिला गैर संचारी रोग पदाधिकारी डॉ. सुनील कुमार सिंह सहित कई अधिकारी मौजूद रहे।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।