कमजोर बच्चों को दी जाएगी भाषा व गणित की शिक्षा

Newswrap हिन्दुस्तान, सीतामढ़ी
share

गर्मी की छुट्टियों में बच्चों की पढ़ाई को प्रभावित न करने के लिए शिक्षा विभाग ने समर कैंप की तैयारी तेज कर दी है। एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यशाला में खेल-खेल में भाषा और गणित सिखाने की योजना बनाई गई है। कैंप का उद्देश्य बच्चों में पढ़ाई के प्रति रुचि बढ़ाना है।

कमजोर बच्चों को दी जाएगी भाषा व गणित की शिक्षा

रघुनाथ प्रसाद सीतामढ़ी। गर्मी की छुट्टियों में बच्चों की पढ़ाई प्रभावित न हो व कमजोर छात्र भाषा व गणित में मजबूत बन सकें, इसके लिए शिक्षा विभाग ने समर कैंप की तैयारी तेज कर दी है। इसी को लेकर शुक्रवार को जिला मुख्यालय स्थित शिक्षा भवन के माध्यमिक शिक्षा एवं साक्षरता कार्यालय में एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यशाला आयोजित की गई।

कार्यशाला का संचालन

कार्यशाला की अध्यक्षता डीपीओ माध्यमिक शिक्षा आयुष कुमार ने की। कार्यशाला में प्रथम एजुकेशन फाउंडेशन की जिला समन्वयक विनीता कुमारी एवं रौशन रवि ने शिक्षा सेवकों और तालीमी मरकज को समर कैंप संचालन को लेकर गतिविधि आधारित प्रशिक्षण दिया। प्रशिक्षण के दौरान बताया गया कि वर्ग पांच एवं छह के कमजोर बच्चों को खेल-खेल में भाषा और गणित की शिक्षा दी जाएगी, ताकि उनकी बुनियादी समझ मजबूत हो सके।

कैंप की गतिविधियाँ

प्रशिक्षकों ने बताया कि प्रत्येक सेंटर पर 15 बच्चों का चयन किया जाएगा। बच्चों को कहानी, चित्र, शब्द पहचान, संख्या ज्ञान और समूह गतिविधियों के माध्यम से पढ़ाया जाएगा।

कैंप का उद्देश्य

कैंप का उद्देश्य बच्चों में पढ़ाई के प्रति रुचि बढ़ाना और सीखने की क्षमता विकसित करना है। एसआरपी संजय कुमार मधु ने बताया कि एक जून से 30 जून तक प्रतिदिन सुबह आठ बजे से दस बजे तक सभी शिक्षा सेवक एवं तालीमी मरकज अपने-अपने विद्यालयों में समर कैंप चलाएंगे।

मूल्यांकन प्रक्रिया

कैंप शुरू होने से पहले चयनित बच्चों का निर्धारित टूल्स के माध्यम से मूल्यांकन कर बेसलाइन फॉर्म भरा जाएगा। वहीं कैंप समाप्ति के बाद एंडलाइन मूल्यांकन के जरिए बच्चों की प्रगति का आकलन किया जाएगा। उन्होंने कहा कि समर कैंप पूरी तरह गतिविधि आधारित होगा, जिससे बच्चे बिना दबाव के आसानी से सीख सकें। विभाग की ओर से कैंप की नियमित निगरानी संबंधित प्रखंड के केआरपी, प्रभारी केआरपी, एसआरपी एवं जिला कार्यक्रम पदाधिकारी (साक्षरता) द्वारा की जाएगी। डीपीओ आयुष कुमार ने सभी शिक्षा सेवकों से समर कैंप को उत्सव के रूप में संचालित करने की अपील की। उन्होंने कहा कि बच्चों को आनंददायक माहौल में शिक्षा देने से उनकी सीखने की गति तेज होती है और आत्मविश्वास भी बढ़ता है। कार्यशाला में जिले के विभिन्न प्रखंडों से आए शिक्षा सेवक, तालीमी मरकज एवं शिक्षा विभाग के कर्मी मौजूद रहे।

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

समर कैंप कब से कब तक चलेगा?
एक जून से 30 जून तक प्रतिदिन सुबह आठ बजे से दस बजे तक समर कैंप चलेगा।

कृपया अपने अनुभव को रेट करें

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।