अचानक परीक्षा स्थगित होने से परीक्षार्थी हुए नाराज
अचानक परीक्षा स्थगित होने से परीक्षार्थी हुए नाराजअचानक परीक्षा स्थगित होने से परीक्षार्थी हुए नाराजअचानक परीक्षा स्थगित होने से परीक्षार्थी हुए नाराज

अचानक परीक्षा स्थगित होने से परीक्षार्थी हुए नाराज सीतामढ़ी। जिले के छह केन्द्रों पर संचालित बीआरए बीयू की स्नातक तीसरे सेमेस्टर की द्वितीय परीक्षा सोमवार को अचानक स्थगित कर दिए जाने से केन्द्र पर पहुंचे परीक्षार्थियों को निराश हो वापस लौट जाना पड़ा। पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत द्वितीय पाली में कम्यूनिकेशन इन प्रोफेशनल लाइफ फॉर गु्रप आर की परीक्षा होनी थी। इसके लिए निर्धारित केन्द्रों पर परीक्षार्थी पहुंच गए थे। इसी बीच केन्द्रों पर केन्द्राधीक्षक व परीक्षा नियंत्रक द्वारा विश्वविद्यालय की ओर से अपरिहार्य कारणों से परीक्षा स्थगित कर दिए जाने की सूचना मिलते ही परीक्षा नाराज हो गए। कड़ी धूप व भीषण गर्मी का सामना कर परीक्षार्थी केन्द्र पर पहुंचे थे। हालांकि परीक्षार्थियों के संयमित रहने व केन्द्र प्रशासन की सक्रियता से सभी केन्द्रों पर शांति कायम रही। केन्द्र प्रशासन द्वारा समझाने पर परीक्षार्थी मायूस हो वापस लौट गए。
प्रथम पाली की परीक्षा शांतिपूर्वक आयोजित
गुरुकुल डिग्री कॉलेज केन्द्र पर 322 व महिला कॉलेज केन्द्र पर 438 परीक्षार्थी हुए शामिल
फोटो आमोद 3 गुरुकुल डिग्री कॉलेज केन्द्र पर स्नातक प्रथम पाली की परीक्षा में शामिल परीक्षार्थी
सीतामढ़ी, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि।
जिले के छह केन्द्रों पर सोमवार को स्नातक तीसरे सेमेस्टर की प्रथम पाली की परीक्षा आयोजित हुई। जिला मुख्यालय डुमरा स्थित उर्मिला देवी सदानंद यादव गुरुकुल डिग्री कॉलेज केन्द्र के केन्द्राधीक्षक प्रो. नूतन रमण ने बताया कि प्रथम पाली की परीक्षा में कुल निर्धारित 330 परीक्षार्थियों में 322 परीक्षार्थी उपस्थित हुए। इसी तरह आरएसएस महिला कॉलेज के परीक्षा नियंत्रक डॉ. प्रभात कुमार के अनुसार प्रथम पाली की परीक्षा में 451 में 438 परीक्षार्थी उपस्थित हुए। इसी तरह अन्य केन्द्रों पर भी प्रथम पाली में शांतिपूर्वक परीक्षा संचालित हुई।
सामान्य प्रश्न
कृपया अपने अनुभव को रेट करें
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


