Sitamarhi News: योजनाओं का लाभ उठाएं छात्र

हिन्दुस्तान, सीतामढ़ी
share

Sitamarhi News: ​सीतामढ़ी। जननायक कर्पूरी ठाकुर अत्यंत पिछड़ा वर्ग छात्रावास में शुक्रवार को स्वागत समारोह आयोजित की

Sitamarhi News: योजनाओं का लाभ उठाएं छात्र

Sitamarhi News: ​सीतामढ़ी। जननायक कर्पूरी ठाकुर अत्यंत पिछड़ा वर्ग छात्रावास में शुक्रवार को स्वागत समारोह आयोजित की गई। इसमें युवा जदयू के नवनियुक्त जिलाध्यक्ष सत्यप्रकाश मंडल का छात्रों ने फूल-माला पहनाकर भव्य स्वागत किया। मौके पर जिलाध्यक्ष श्री मंडल ने छात्रों को राज्य सरकार द्वारा संचालित विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ उठाने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि वे छात्रों और युवाओं की समस्याओं के समाधान के लिए हमेशा तत्पर रहेंगे।​इस अवसर पर अति पिछड़ा वर्ग छात्र संघ के जिलाध्यक्ष शानू बिहारी, महासचिव धनंजय सहनी एवं संयोजक शंभू पंडित ने कहा कि अपने बीच के साथी को संगठन की कमान मिलने से युवाओं में नया उत्साह है।

कार्यक्रम में शंभू कुमार पंडित, विक्की कुमार, राजू प्रजापति, सुधीर कापर, प्रिंस कुमार मंडल, सौरव मंडल, श्यामनंदन चौरसिया सहित दर्जनों छात्र उपस्थित थे।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi NewsBihar Newsसीतामढ़ीSitamarhi News: योजनाओं का लाभ उठाएं छात्र