ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News बिहार सीतामढ़ीछठ घाटों पर रहेगी कड़ी सुरक्षा की व्यवस्था

छठ घाटों पर रहेगी कड़ी सुरक्षा की व्यवस्था

जिले के विभिन्न छठ घाटों पर जिला प्रशासन ने कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की है। इस बाबत जिलाधिकारी डॉ. रणजीत कुमार सिंह व पुलिस अधीक्षक ने संयुक्त रूप से आदेश जारी किया...

छठ घाटों पर रहेगी कड़ी सुरक्षा की व्यवस्था
हिन्दुस्तान टीम,सीतामढ़ीMon, 12 Nov 2018 11:52 PM
ऐप पर पढ़ें

जिले के विभिन्न छठ घाटों पर जिला प्रशासन ने कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की है। इस बाबत जिलाधिकारी डॉ. रणजीत कुमार सिंह व पुलिस अधीक्षक ने संयुक्त रूप से आदेश जारी किया है। इसके तहत जिले के विभिन्न छठ घाटो में 320 स्थानों पर 640 दण्डाधिकारी व पुलिस अधिकारियों को तैनात किया गया है। इसके अतिरिक्त महिला पुलिस बल का विशेष पोस्ट बनाया गया है। जो 24 घंटे निगरानी करेगी। साथ ही विभिन्न घाटो पर सीसीटीवी लगाये गए है। साथ ही वीडियो कैमरा से भी नजर रखी जायेगी।

जिला नियंत्रण कक्ष स्थापित: जिला आपदा शाखा में जिला नियंत्रण कक्ष बनाया गया है। जहां 30 दंडाधिकारी प्रतिनियुक्त किये गए है। जिसका टेलीफोन नम्बर 06226-250336, पुपरी 06228-224289 व बेलसंड में 281600 है। इसके अतिरिक्त 22 सुरक्षित दंडाधिकारी भी है। जिले को तीन भागों में बांटा गया है। इसके लिए अलग अलग प्रभारी बनाये गए है। जिसमें सीतामढ़ी में डीडीसी प्रभात कुमार,पुपरी में एडीएम व बेलसंड में वरीय अधिकारी हरिशंकर राम को प्रभारी बनाया गया है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें