Hindi NewsBihar NewsSitamarhi NewsStrengthening Child Protection Committees Workshop Held in Bairgania
कार्यशाला में बाल संरक्षण से जुड़े मुद्दो की दी गयी जानकारी

कार्यशाला में बाल संरक्षण से जुड़े मुद्दो की दी गयी जानकारी

संक्षेप:

बैरगनिया में बापू सभागार में पिरामल फाउंडेशन के सहयोग से बाल संरक्षण समिति को सुदृढ़ करने के लिए एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। इस कार्यशाला में महिला पर्यवेक्षिकाओं और आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को बाल संरक्षण, बाल विवाह, बाल श्रम, और बच्चों के अधिकारों के बारे में महत्वपूर्ण जानकारी दी गई।

Jan 07, 2026 11:31 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, सीतामढ़ी
share Share
Follow Us on

बैरगनिया। प्रखंड कार्यालय परिसर स्थित बापू सभागार में पिरामल फाउंडेशन अतिथि कवच परियोजना के सहयोग से बुधवार को बैरगनिया प्रखंड स्तर पर बाल संरक्षण समिति को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। जिसमें महिला पर्यवेक्षिकाओं व आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं की एक दिवसीय प्रशिक्षण दिया गया। कार्यशाला की अध्यक्षता आईसीडीएस के डीपीओ सरिता कुमारी ने की। कार्यशाला के दौरान बाल संरक्षण से जुड़े विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों को अभिषेक राज के द्वारा विस्तार से चर्चा की गई। इसमें बच्चों के अधिकार, बाल संरक्षण से संबंधित सरकारी योजनाएं, बाल विवाह की रोकथाम, बाल श्रम, तथा जोखिम की स्थिति में बच्चों की पहचान एवं समय पर रिपोर्टिंग की प्रक्रिया पर विशेष जोर दिया गया।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

मौके पर बीडीओ सुनील कुमार गौड़ ने संबोधित करते हुए कहा कि जमीनी स्तर पर बाल संरक्षण की जिम्मेदारी निभाने में आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है। उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं से आग्रह किया कि वे अपने-अपने क्षेत्र में सतर्क रहकर बच्चों के हित में सक्रिय रूप से कार्य करें और किसी भी प्रकार की समस्या की सूचना समय पर संबंधित विभाग को दें। कार्यशाला में डीपीओ आईसीडीएस सरिता कुमारी एवं पिरामल फाउंडेशन प्रोग्राम लीडर अभिषेक राज के द्वारा प्रतिभागियों को बैठक के माध्यम से बाल श्रम, बाल विवाह, शोषण, हिंसा एवं उपेक्षा जैसे मामलों की समय पर पहचान और रोकथाम से ही संभव होना बताया। बैठक में आगामी 10 फरवरी से चलने वाले एमडीए राउंड मैं सभी योग्य बच्चे समेत अन्य लाभार्थियों को फाइलेरिया उन्मूलन डी ई सी एवं एल्बेंडाजोल की गोलियां खिलवाने में सहयोग करने की अपील की। पिरामल फाउंडेशन गांधी फेलो अनामिका सिंह, एवं दिव्य चौहान, महिला पर्यवेक्षिका सीमा कुमारी ,अर्चना कुमारी,विनीता कुमारी ब्लॉक कॉर्डिनेटर सरोज कुमार उपस्थित रहे।