101 करोड़ रुपए की लागत से बनेगा स्ट्रॉम वाटर ड्रेनेज सिस्टम

Newswrap हिन्दुस्तान, सीतामढ़ी
share

सीतामढ़ी | सीतामढ़ी प्रतिनिधि शहरवासियों को बारिश में जलजमाव से मुक्ति के लिए नगर...

101 करोड़ रुपए की लागत से बनेगा स्ट्रॉम वाटर ड्रेनेज सिस्टम

सीतामढ़ी | सीतामढ़ी प्रतिनिधि

शहरवासियों को बारिश में जलजमाव से मुक्ति के लिए नगर निगम प्रशासन ने पहल शुरू कर दी है। शहर में 101 करोड़ रुपए की लागत से स्ट्रॉम वाटर ड्रेनेज सिस्टम का निर्माण किया जाएगा। बारिश के पानी को शहरी क्षेत्र से प्रभावी रुप से निकासी के लिए तीन भागों में बांटा गया है। ड्रेनेज सिस्टम फेज-1 के निर्माण को लेकर नगर विकास प्रमंडल सीतामढ़ी के कार्यपालक अभियंता ने डीपीआर तैयार किया है। जिसमें शहर के सभी जलजमाव व निगम क्षेत्र से आवश्यकतानुसार जल निकासी के लिए निर्माण कार्य का प्रावधान किया गया है। नगर विकास एवं आवास विभाग पटना ने सात निश्चय पार्ट टू से योजना पूरा करने की योजना बनायी है।

12 हजार 297 मीटर लंबाई का होगा ड्रेनेज सिस्टम

प्राक्कलन के अनुसार डे्रनेज सिस्टम की कुल लंबाई12 हजार 297 मीटर निर्धारित की गई है। जिसमें लखनदेई नदी में जाने वाले आउटफाल 73 मीटर प्रतिवेदित किय गया है। इससे शहर को जलजमाव की समस्या से शहरवासियों को निजात मिलने की उम्मीद है।

छह पम्पींग स्टेशन का किया जाएगा निर्माण

शहर के निचले इलाकों से पानी निकासी के लिए छह पम्पींग स्टेशन का निर्माण करने का निर्णय लिया गया। जिसमें सीविल कार्य, विद्युत कार्य, डीजल पंपिंग मशीनरी, तीन फेज विद्युत संयोजन आउटफॉल सह नाला निर्माण कार्य शामिल है। हर जगहों से पानी की निकासी लखनदेई नदी में जगह-जगह की जाएगी। जिसका प्राक्कलित राशि 101 करोड़ रुपए हैं। इसमें स्ट्रॉम वाटर ड्रेनेज सिस्टम कंस्ट्रक्शन में 91 सौ 21.42 लाख रुपए, सिस्टम के पांच वर्षों तक चलाने व रखरखाव में 228.03 लाख रुपए व शेष अन्य मदों में खर्च किए जाएंगे।

शहर के लेवल के अनुसार बांटा गया क्षेत्र

डीपीआर में शहर को जलजमाव वाले क्षेत्रों में पानी निकासी के लिए नए नाला निर्माण प्रस्तावित किया गया है। जिसमें शहर के लेवेल के अनुसार तीन जोन में बांटा गया है। प्रथम जोन में चाणक्यपुरी में 18 सौ मीटर, तात्मा टोली में 11 सौ 65, मुरादपुरी मेनसन में 11 सौ 42 मीटर व नासी नाला मुख्य नाला 13 सौ 38 मीटर जिसका निकासी लखनदेई नदी में किया गया है। दूसरे जोन में 12 सौ 91 मीटर , आदर्शनगर में 10 सौ 91 मीटर, स्वामी विवेका नगर में 555 मीटर नाला निर्माण किए जाएंगे। तीसरे जोन में मधुबन में 19 सौ 77 मीटर के साथ पपिंग स्टेशन द्वारा आउट फॉल ड्रेन लखनदेई नदी में प्रस्तावित किया गया है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।