राष्ट्र व समाज की सेवा के प्रति रहें समर्पित: महानिरीक्षक

Newswrap हिन्दुस्तान, सीतामढ़ी
share

-बिहार पुलिस के 228 नवप्रशिक्षुओं का दीक्षांत परेड समारोह संपन्न-बिहार पुलिस के 228 नवप्रशिक्षुओं का दीक्षांत परेड समारोह संपन्न-बिहार पुलिस के 228 नव

राष्ट्र व समाज की सेवा के प्रति रहें समर्पित: महानिरीक्षक

राष्ट्र व समाज की सेवा के प्रति रहें समर्पित: महानिरीक्षक सीतामढ़ी। एसएसबी 20वीं वाहिनी के मुख्यालय पकटोला परिसर में बिहार पुलिस के 228 नवप्रशिक्षुओं का 10 माह के कठिन प्रशिक्षण के उपरान्त मंगलवार को भव्य दीक्षांत परेड समारोह उत्साह एवं गरिमा के साथ सम्पन्न हुआ। समारोह के मुख्य अतिथि निशित कुमार उज्ज्वल महानिरीक्षक, सीमांत मुख्यालय, सशस्त्र सीमा बल पटना ने सलामी लेते हुए परेड का निरीक्षण किया। उसके बाद राष्ट्रध्वज और भारतीय संविधान को साक्षी मानते हुए सभी नव आरक्षियों ने सत्य और निष्ठापूर्वक शपथ ली। मुख्य अतिथि ने नवप्रशिक्षुओं के अनुशासन, समर्पण और उत्कृष्ट प्रशिक्षण की सराहना की। उन्होंने कहा कि प्रशिक्षुओं ने कठिन प्रशिक्षण के माध्यम से जो ज्ञान, कौशल और मूल्य अर्जित किए हैं, वे भविष्य में उन्हें एक सक्षम एवं जिम्मेदार पुलिसकर्मी बनने में सहायक होंगे।

उन्होंने सभी नवप्रशिक्षुओं को सफल प्रशिक्षण पूर्ण करने पर बधाई देते हुए राष्ट्र एवं समाज की सेवा के प्रति समर्पित रहने का आह्वान किया। दीक्षांत परेड के दौरान प्रशिक्षुओं ने मार्च पास्ट, मास पीटी, टैटू ड्रिल, योगाभ्यास, मैट वर्क तथा स्नैप शूटिंग का शानदार प्रदर्शन किया। जिसे उपस्थित अधिकारियों, प्रशिक्षकों एवं अतिथियों ने खूब सराहा।समारोह में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रशिक्षुओं को सम्मानित भी किया गया। इस कार्यक्रम में सरोज कुमार ठाकुर उप महानिरीक्षक, क्षेत्रक मुख्यालय, मुजफ्फरपुर, मुकेश कुमार गुर्जर कार्यवाहक कमांडेंट 20 वीं वाहिनी, संजीव कुमार सिंह कमांडेट 51 वीं वाहिनी, बिरजू रजक उप कमांडेंट 20 वीं वाहिनी व ओड़ेरा कारा काना, सहायक कमांडेंट (प्रशिक्षण अधिकारी) सहित अन्य गणमान्य अधिकारी भी मौजूद रहे। इसके अलावा कार्यक्रम में सैकड़ों की तादात में प्रशिक्षुओं के परिजन, सशस्त्र सीमा बल के कार्मिक एवं उनके परिवार उपस्थित रहे, यह कार्यक्रम नवप्रशिक्षुओं के कठिन परिश्रम, अनुशासन एवं सेवा भावना का प्रतीक बना तथा उनके पेशेवर जीवन के नए अध्याय की औपचारिक शुरुआत का साक्षी रहा।

कृपया अपने अनुभव को रेट करें

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।