बॉर्डर पर एसएसबी ने संभाला मोर्चा

Mar 03, 2026 12:29 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, सीतामढ़ी
share Share
Follow Us on

नेपाल में चुनाव को देखते हुए, सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी) ने भारत-नेपाल सीमा पर सुरक्षा बढ़ा दी है। जवानों की पेट्रोलिंग तेज कर दी गई है और सभी मार्गों पर कड़ी चौकसी रखी जा रही है। एसएसबी 51वीं बटालियन के कमांडेंट संजीव कुमार सिंह के नेतृत्व में अवैध गतिविधियों पर नजर रखी जा रही है।

बॉर्डर पर एसएसबी ने संभाला मोर्चा

परिहार। नेपाल में चुनाव को देखते हुए सीमा सुरक्षा के लिहाज से सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी) ने इंडो-नेपाल सीमा पर मोर्चा संभाला है। सीमा पर जवानों द्वारा पेट्रोलिंग तेज कर दिया गया है। दोनों देश के बीच आवागमन के सभी मार्गों पर जवानों की कड़ी चौकसी है। एसएसबी 51वीं बटालियन के कमांडेंट संजीव कुमार सिंह के निर्देशन में कन्हवां एसएसबी कंपनी इंचार्ज सह असिस्टेंट कमांडेंट कुहीराम बनिया के नेतृत्व में आवागमन के मुख्य मार्ग से लेकर पंगडंडी मार्गों तक पेट्रोलिंग की जा रही है। पेट्रोलिंग के माध्यम से अवैध गतिविधि व घुसपैठियों पर नजर रखी जा रही है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।