नशीली दवा संग दो धराए मोबाइल व कैश भी जब्त
एसएसबी कैंप कन्हमां और गोरहारी के जवानों ने 37 बोतल कोडिन कफ सिरप, 228 अस्पैम टेबलेट, 305 नाइट्रोसन टेबलेट, 108 नाइट्रोवेट टेबलेट और स्पास्मो प्रॉक्सीवोन 194 टेबलेट के साथ दो तस्करों को गिरफ्तार किया। आरोपियों की पहचान कौशल प्रसाद गुप्ता और कमलेश के रूप में हुई। पुलिस ने उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।

परिहार। एसएसबी कैंप कन्हमां एवं गोरहारी के जवानों ने बड़ी मात्रा में प्रतिबंधित नशीली दवा संग दो तस्कराें को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान बेला क्षेत्र के मैच पुली गांव निवासी बद्री प्रसाद के पुत्र कौशल प्रसाद गुप्ता एवं कमलेश के रूप में हुई। पुलिस ने नशीली दवा के अलावा दो मोबाइल व 3620 रुपये भारतीय करंसी व 51 हजार नेपाली करंसी बरामद किया है। एसएसबी ने आरोपी को अग्रेतर कार्रवाई के लिए बेला पुलिस के हवाले कर दिया है। पुलिस ने एफआईआर कर दोनों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। जब्त की गई नशीली दवाओं में 37 बोतल कोडिन कफ सिरप, 228 अस्पैम टेबलेट, 305 नाइट्रोसन टेबलेट, 108 नाइट्रोवेट टेबलेट और स्पास्मो प्रॉक्सीवोन 194 टेबलेट शामिल हैं।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


