सुरसंड : पांच किलोमीटर लंबी दौड़ में शामिल हुए सैकड़ों युवक

Dec 13, 2025 11:43 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, सीतामढ़ी
share

भारत-नेपाल सीमा पर एसएसबी के 62वें स्थापना दिवस पर बॉर्डर यूनिटी रन का आयोजन किया गया। इसमें लगभग 1000 छात्र-छात्राओं ने भाग लिया। विधायक प्रो. नागेंद्र राउत और एसएसबी कमांडेंट संजीव कुमार सिंह ने दौड़ की शुरुआत की। विजेताओं को पुरस्कार दिए गए और प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र दिए गए।

सुरसंड : पांच किलोमीटर लंबी दौड़ में शामिल हुए सैकड़ों युवक
भारत-नेपाल सीमा पर एसएसबी के 62वें स्थापना दिवस को जनभागीदारी और युवा ऊर्जा से जोड़ते हुए शनिवार की अहले सुबह बॉर्डर यूनिटी रन का भव्य आयोजन किया गया। सुरसंड व भिट्ठामोड़ कैंप के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित इस पांच किलोमीटर लंबी दौड़ में प्रखंड के विभिन्न विद्यालयों के करीब एक हजार छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर सीमा सुरक्षा बल के प्रति सम्मान और एकता का संदेश दिया। सुरसंड से भिट्ठामोड़ तक आयोजित दौड़ प्रतियोगिता को स्थानीय विधायक प्रो. नागेंद्र राउत एवं एसएसबी की 51वीं बटालियन के कमांडेंट संजीव कुमार सिंह ने संयुक्त रूप से हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। कार्यक्रम के समापन पर भिट्ठामोड़ कैंप परिसर में सम्मान समारोह आयोजित हुआ, जहां एसएसबी की ओर से विधायक प्रो. नागेंद्र राउत,नपं अध्यक्ष पप्पू कुमार चौधरी,उपाध्यक्ष निरंजन मंडल को शॉल व मोमेंटो प्रदान किया गया। दौड़ प्रतियोगिता में छात्रों की श्रेणी में प्रताप पंडित ने प्रथम, राहुल कुमार ने द्वितीय एवं जितेश कुमार ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। छात्राओं की श्रेणी में गुंजा कुमारी प्रथम, अनिशा कुमारी द्वितीय एवं सुनीता कुमारी तृतीय रहीं। कुल 28 चयनित प्रतिभागियों को टी-शर्ट, मेडल एवं प्रमाण पत्र प्रदान किए गए, जबकि अन्य प्रतिभागियों को मेडल व सर्टिफिकेट तथा लगभग 300 छात्र-छात्राओं को सहभागिता प्रमाण पत्र दिया गया।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें
मौके पर एसएसबी व पुलिस अधिकारी सहित दर्जनों लोग मौजूद थे।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।