180 गर्भवती महिलाओं की जांच हुई
सीतामढ़ी में अनुमंडल अस्पताल बेलसंड में प्रधानमंत्री मातृत्व सुरक्षा योजना के तहत विशेष जांच शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर में 180 गर्भवती महिलाओं की स्वास्थ्य जांच की गई, जिसमें हीमोग्लोबिन, एचआईवी, ब्लड शुगर, और अल्ट्रासाउंड जैसी आवश्यक जांचें शामिल थीं। कार्यक्रम का उद्देश्य सुरक्षित मातृत्व सुनिश्चित करना है।

सीतामढ़ी। अनुमंडल अस्पताल बेलसंड में प्रधानमंत्री मातृत्व सुरक्षा योजना के तहत सोमवार को विशेष जांच शिविर लगा। शुभारंभ उपाधीक्षक डॉ. हेमंत कुमार ने किया। क्षेत्र की गर्भवती महिलाओं की प्रसव पूर्व स्वास्थ्य जांच कर आवश्यक परामर्श व दवाएं उपलब्ध कराई गईं। जांच के दौरान गर्भवती महिलाओं का हीमोग्लोबिन, एचआईवी, ब्लड शुगर, ब्लड प्रेशर सहित अन्य जरूरी जांच की गई। साथ ही जरूरतमंद महिलाओं का अल्ट्रासाउंड भी किया गया। कार्यक्रम के दौरान कुल 180 गर्भवती महिलाओं की स्वास्थ्य जांच की गई। उपाधीक्षक डॉ. हेमंत कुमार ने बताया कि इस योजना का उद्देश्य गर्भवती महिलाओं के स्वास्थ्य की नियमित निगरानी कर सुरक्षित मातृत्व सुनिश्चित करना है।
शिविर में डॉ. एसपी राय, डॉ. एजाज अहमद, एलटी मोहन कुमार कर्ण, आदित्य कुमार, अजीत कुमार, एएनएम सुधा कुमारी व अर्चना कुमारी सहित स्वास्थ्यकर्मियों ने सक्रिय भूमिका निभाई।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


