Sitamarhi News: अधिकारियों व कर्मियों ने की साफ-सफाई

हिन्दुस्तान, सीतामढ़ी
Follow us on Google News
share

Sitamarhi News: शिवhar में स्वच्छ भारत मिशन के तहत विशेष स्वच्छता अभियान चलाया गया। एडीएम मेधावी के नेतृत्व में अधिकारियों ने जीरो माइल चौक और आसपास के क्षेत्रों की सफाई की। नागरिकों को स्वच्छता को दैनिक जीवन का हिस्सा बनाने के लिए प्रेरित किया गया। कार्यक्रम में कई उच्च अधिकारी उपस्थित रहे।

Sitamarhi News: अधिकारियों व कर्मियों ने की साफ-सफाई

Sitamarhi News: शिवहर। स्वछ भारत मिशन के तहत स्वच्छता ही सेवा है के तहत गुरूवार को जिला प्रशासन द्वारा जीरो माइल चौक पर विशेष स्वच्छता अभियान चलाया गया। एडीएम मेधावी के नेतृत्व में वरीय अधिकारियों और कर्मियों ने सामूहिक श्रमदान कर चौराहे व आसपास के सार्वजनिक स्थलों की सफाई की। इस अवसर पर प्रभारी डीडीसी ने नागरिकों से स्वच्छता को दैनिक जीवन का हिस्सा बनाने और सार्वजनिक स्थानों पर कचरा न फेंकने की अपील की। कार्यक्रम में निदेशक एनईपी हरिमोहन कुमार, निदेशक लेखा प्रेम सागर मिश्रा, जिला परिवहन पदाधिकारी अनुराग कुमार रवि, डीपीआरओ अहमर अब्दाली, कार्यपालक पदाधिकारी मनीष कुमार और लोहिया स्वच्छता अभियान के जिला समन्वयक विद्या नाथ कुमार सहित कई अधिकारी उपस्थित रहे।

अधिकारियों ने ‘एक घंटा, एक साथ’ श्रमदान की भावना के तहत लोगों को स्वच्छ भारत मिशन से जुड़ने के लिए प्रेरित किया।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi NewsBihar Newsसीतामढ़ीSitamarhi News: अधिकारियों व कर्मियों ने की साफ-सफाई