पुलिस प्रशासन आम लोगों की समस्याओं के समाधान के लिए हर स्तर पर प्रयासरत: एसपी

Dec 20, 2025 12:02 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, सीतामढ़ी
share Share
Follow Us on

शिवहर में तरियानी थाना परिसर में एसपी शैलेश कुमार सिन्हा ने जनता दरबार का आयोजन किया। उन्होंने विभिन्न गांवों से आए लोगों की समस्याएं सुनीं और अधिकारियों को त्वरित समाधान के निर्देश दिए। एसपी ने आम लोगों से सहयोग की अपील की और कहा कि पंचायत भवनों में भी जनता दरबार आयोजित किया जाएगा।

पुलिस प्रशासन आम लोगों की समस्याओं के समाधान के लिए हर स्तर पर प्रयासरत: एसपी

शिवहर। तरियानी थाना परिसर में एसपी शैलेश कुमार सिन्हा द्वारा शुक्रवार को जनता दरबार का आयोजन किया गया। जिसमें एसपी ने थाना क्षेत्र के विभिन्न गांव से पहुंचे लोगों की समस्याओं को बारी-बारी से सुना और उनके समाधान के लिए ऑन द स्पॉट संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिया। साथ ही मामले की गहन जांच पड़ताल कर शीघ्र निष्पादित करने को कहा। उन्होंने कहा कि पुलिस प्रशासन आम लोगों की समस्याओं के समाधान के लिए हर स्तर पर प्रयास कर रही है। एसपी ने कहा कि इसी क्रम में आम लोगों से रूबरू हो कर और सीधा संवाद स्थापित कर उनके समस्याओं को जानने और उसके समाधान के लिए थाना स्तर पर जनता दरबार का आयोजन किया किया गया है।

साथ ही उन्होंने आम लोगों से भी पुलिस प्रशासन के कार्यों में सहयोग करने कीअपील की। कहा कि जनता दरबार के माध्यम से जिले के प्रत्येक थाने में आम लोगों की समस्याओं का समाधान किया जा रहा है। इस पहल से आम जनता को काफी सुविधा मिल रही है तथा समस्याओं का त्वरित समाधान भी हो रहा है। एसपी ने बताया कि आने वाले दिनों में प्रत्येक पंचायत भवन में भी जनता दरबार का आयोजन किया जाएगा, जिससे लोगों को और अधिक सुविधा उपलब्ध हो सकेगी। इस दौरान 15 से अधिक आवेदन प्राप्त हुए, जिनमें से कई मामलों का मौके पर ही निष्पादन कर दिया गया, जबकि शेष मामलों को संबंधित अधिकारियों को निष्पादन हेतु अग्रसारित किया गया। जनता दरबार में विभिन्न गांवों के सबसे अधिक पांच मामले भूमि विवाद का आया। जिस पर एसपी ने थानाध्यक्ष को आवश्यक कार्रवाई कर इसे शीघ्र निष्पादित करने को कहा। इसके अलावा उन्होंने थानाध्यक्ष को पंचाययों के मुखिया सहित अन्य जनप्रतिनिधियों के साथ बैठक करने और उनके साथ समन्वय स्थापित कर समस्याओं को शांतिपूर्ण ढंग से निष्पादित करने को कहा। जनता दरबार में एसपी के अलावा ट्रैफिक डीएसपी भाई भारत कुमार,तरियानी सर्कल के पुलिस इंस्पेक्टर विजय कुमार सिंह एवं अन्य पुलिस अधिकारी सहित सहित विभिन्न पंचायत के मुखिया, सरपंच सहित अन्य स्थानीय जनप्रतिनिधि एवं बड़ी संख्या में स्थानीय लोग उपस्थित थे।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

;;;