
दंडवत प्रणाम करने के साथ बाबाधाम के लिए प्रस्थान किया भक्त
संक्षेप: मनोज राय दंडी अपने दिवंगत पिता धरीक्षण राय दंडी के संकल्प को पूरा करने के लिए बाबा धाम (देवघर) की ओर दंडवत प्रणाम करते हुए निकल पड़े हैं। खराब मौसम की परवाह किए बिना, मनोज अपने दो सहायक के साथ चार महीने की लंबी यात्रा पर हैं।
पुपरी। भक्ति की शक्ति के आगे कठिनाइयां भी हार मान कर रास्ता छोड़ देता है। खराब मौसम की परवाह किए बगैर सीतामढ़ी के दोस्तपुर खैरवी गांव निवासी दिवंगत धरीक्षण राय दंडी का पुत्र मनोज राय दंडी दंडवत प्रणाम करते बाबाधाम (देवघर) के लिए प्रस्थान कर चुके है। मनोज दंडी के सहायक ने बताया कि धरीक्षण राय दंडी नियमित रूप से प्रतिवर्ष बाबाधाम दंड देकर जाते थे। बीते दो वर्ष पहले धरीक्षण राय दंडी ने शरीर का त्याग कर दिया। फिर पिता के उस संकल्प को पूरा करने के लिए मनोज राय दंडवत प्रणाम करते हुए हर पग बाबा भोलेनाथ के नाम के साथ आगे बढ़ रहे है।

चार महीनों की लंबी यात्रा में मनोज दंडी के साथ दो सहायक साथ-साथ पैदल चल रहे है।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




