
सात निश्चय योजना में रैंकिंग में सुधार करने का निर्देश
सीतामढ़ी में जिला कौशल विकास समिति की बैठक हुई, जिसमें डीएम रिची पांडेय ने कौशल विकास योजनाओं की समीक्षा की। कुशल युवा कार्यक्रम में जिले की रैंकिंग में गिरावट पाई गई। नामांकन की स्थिति कम होने पर...
सीतामढ़ी। जिला कौशल विकास समिति की बैठक आयोजित की गई। अध्यक्षता डीएम रिची पांडेय ने किया। बैठक में जिले में चल रही सभी कौशल विकास योजना, आत्मा, केवीके, पीएमकेके, जीविका, जन शिक्षण संस्थान तथा केवाईपी की समीक्षा की गई। जिसमें राज्य सरकार के सात निश्चय योजना के तहत कुशल युवा कार्यक्रम की समीक्षा में जिले की रैंकिंग में गिरावट पाई गई। डीएम ने प्रखंडवार समीक्षा किया। जिसमें सोनबरसा एवं परिहार प्रखंड में नामांकन की स्थिति काफी कम पायी गई। नामांकन कम होने के कारण दोनों प्रखंड के केंद्रों से स्पष्टीकरण पूछने का निर्देश दिया। साथ ही नामांकन बढ़ाने के लिए सभी केंद्रों के साथ स्कूल टैग करने एवं शिक्षा विभाग को विशेष सहयोग करने का निर्देश दिया।
आकांक्षी जिला योजना के तहत जिले में सोलर पीवी इंस्टॉलेशन और पलंबर जेनरल जॉब रौल में रोजगारोन्मुखी प्रशिक्षण कराने को कहा गया। डीएम ने जिला नियोजन पदाधिकारी को जिले में काम कर रहे सभी विभागों द्वारा कुल कारीगरों (कुशल/अर्धकुशल/अकुशल) की अवश्यकता का विवरण लेने के लिए निर्देश दिया।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




