Sitamarhi News: अंडर-14 खिलाड़ियों ने दिखाया दम, मैदान में दिखा उत्साह
Sitamarhi News: अंडर-14 खिलाड़ियों ने दिखाया दम, मैदान में दिखा उत्साहअंडर-14 खिलाड़ियों ने दिखाया दम, मैदान में दिखा उत्साहअंडर-14 खिलाड़ियों ने दिखाया दम, मैदान में दि

Sitamarhi News: सीतामढ़ी। जिला स्तरीय विद्यालय खेल प्रतियोगिता 2026-27 के दूसरे दिन शुक्रवार को अंडर-14 बालक एवं बालिका वर्ग के खिलाड़ियों ने विभिन्न खेलों में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। खेल मैदान में खिलाड़ियों के उत्साह और प्रतिस्पर्धा से माहौल रोमांचक बना रहा। खेल विभाग, बिहार सरकार, बिहार राज्य खेल प्राधिकरण व जिला प्रशासन के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित चार दिवसीय प्रतियोगिता के तहत शुक्रवार को एथलेटिक्स, कबड्डी, खो-खो, वॉलीबॉल, शतरंज, वुशु, बैडमिंटन और भारोत्तोलन सहित विभिन्न खेलों की प्रतियोगिताएं हुईं। वहीं, बालक वर्ग में क्रिकेट के लिए ट्रायल भी लिया गया। दूसरे दिन प्रतियोगिता का शुभारंभ अपर समाहर्ता, विभागीय जांच, सीतामढ़ी ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर किया।
उन्होंने खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाते हुए खेल भावना के साथ प्रतियोगिता में भाग लेने की शुभकामनाएं दीं।वरीय उप समाहर्ता-सह-उपाधीक्षक, शारीरिक शिक्षा मो. इस्लाम ने बताया कि प्रतियोगिता में विभिन्न विद्यालयों के खिलाड़ी उत्साहपूर्वक भाग ले रहे हैं। आयोजन का उद्देश्य विद्यालय स्तर पर खेल प्रतिभाओं को मंच उपलब्ध कराना और बेहतर खिलाड़ियों का चयन करना है। मौके पर बड़ी संख्या में खिलाड़ी, अभिभावक और विभिन्न खेल विधाओं के तकनीकी पदाधिकारी मौजूद रहे। प्रतियोगिता के सफल आयोजन में संबंधित पदाधिकारियों, जिला खेल कार्यालय कर्मी व तकनीकी टीम का महत्वपूर्ण योगदान रहा।

