Hindi NewsBihar NewsSitamarhi NewsSitaram Hospital Achieves Milestone in Medical Education with DNB Course Enrollment
सदर अस्पताल में डीएनबी कोर्स का विस्तार, डॉ.राजनंदिनी का हुआ नमांकन

सदर अस्पताल में डीएनबी कोर्स का विस्तार, डॉ.राजनंदिनी का हुआ नमांकन

संक्षेप:

सीतामढ़ी के सदर अस्पताल ने चिकित्सा शिक्षा में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल की है। डॉ. राजनंदिनी ने स्त्री एवं प्रसूति रोग विभाग में डीएनबी कोर्स में नामांकन कराया है। अस्पताल में डीएनबी संचालन के लिए आवश्यक तैयारियां अंतिम चरण में हैं। यह अस्पताल बिहार के प्रमुख सरकारी संस्थानों में से एक है जिसे डीएनबी कोर्स की मान्यता प्राप्त है।

Nov 27, 2025 12:09 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, सीतामढ़ी
share Share
Follow Us on

सीतामढ़ी। सदर अस्पताल सीतामढ़ी में चिकित्सा शिक्षा को लेकर एक बड़ी उपलब्धि दर्ज हुई है। स्त्री एवं प्रसूति रोग विभाग में पटना की डॉ. राजनंदिनी ने डीएनबी कोर्स के लिए औपचारिक रुप से अपना नामांकन कराया है। इसके साथ ही अस्पताल में डीएनबी संचालन से जुड़े आवश्यक कार्य- सेटअप, बैंक अकाउंट, छात्रों की लॉग-बुक की छपाई तथा संचालन समिति का गठन का कार्य तेजी से अंतिम चरण में हैं। बिहार में सीतामढ़ी सदर अस्पताल उन चुनिंदा सरकारी संस्थानों में है, जिसे तीन विषयों में डीएनबी डिप्लोमा कोर्स की मान्यता प्राप्त है। इन संस्थानों में छपरा और सीतामढ़ी प्रमुख हैं। अस्पताल प्रबंधन ने जेनरल मेडिसिन में डीएनबी डिग्री कोर्स के लिए भी आवेदन भेजा है।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

इसकी स्वीकृति मिलते ही सीतामढ़ी सदर अस्पताल प्रदेश में सर्वाधिक विषयों में डीएनबी कोर्स चलाने वाला अग्रणी सरकारी अस्पताल बन जाएगा। वर्तमान में पीडियाट्रिक विभाग में एक एमबीबीएस छात्र डॉ. अभय बर्शनाये डीएनबी कोर्स कर रहे हैं। इस वर्ष कुल सात नए एमबीबीएस छात्रों को प्रवेश दिया जाएगा। जिनमें प्रसूति रोग विभाग में तीन, पीडिया में दो तथा एनेस्थीसिया में दो छात्र शामिल होंगे। इससे आने वाले वर्षों में अस्पताल को विशेषज्ञ चिकित्सा पदाधिकारियों की कमी से राहत मिलेगी और जिले की आम जनता को बेहतर, गुणवत्तापूर्ण और सुलभ चिकित्सा सेवाएँ उपलब्ध होंगी। नामांकन के दौरान डीएस डॉ. मुकेश कुमार, डॉ. मृत्युंजय कुमार समेत अन्य चिकित्सक मौजूद रहे। अधिकारियों ने कहा कि यह पहल जिले में चिकित्सा शिक्षा और स्वास्थ्य सेवाओं के स्तर को नई ऊंचाई देगी।