सीतामढ़ी बना मिथिला जोन क्रिकेट टूर्नामेंट का चैंपियनशिप
सीतामढ़ी ने अंडर 19 रणधीर वर्मा क्रिकेट टूर्नामेंट में शिवहर को 8 विकेट से हराया। शिवहर ने 87 रन बनाकर आउट हुआ, जिसमें निकेश ने 20 रन बनाए। सीतामढ़ी ने लक्ष्य का पीछा करते हुए 90 रन बनाकर जीत हासिल की। विशाल पांडे को प्लेयर ऑफ द मैच का खिताब मिला।

सीतामढ़ी। जिला मुख्यालय डुमरा स्थित जानकी स्टेडियम में मंगलवार को बिहार क्रिकेट संघ के तत्वावधान में आयोजित अंडर 19 रणधीर वर्मा क्रिकेट टूर्नामेंट मिथिला जोन का आठवां मैच सीतामढ़ी बनाम शिवहर के बीच खेला गया, जिसमें सीतामढ़ी की टीम ने 8 विकेट से जीत दर्ज की। सीतामढ़ी ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया । वही शिवहर पहले बैटिंग करते हुए निकेश के 20 रन व साहिल के 11 रनो के बदौलत 29ओवर में 10 विकेट खोकर 87 रन बनाया। सीतामढ़ी की तरफ से विशाल पांडे ने 5 व आयुष ने 4 विकेट चटकाया। वहीं लक्ष्य का पीछा करने उतरी सीतामढ़ी की तरफ से अक्षत ने 33 रन और रविनंदन ने 24 रन तथा शिवानंद ने 22 रन बनाया ।
शिवहर की तरफ से गेंदबाजी करते हुए धनराज व वीरप्रकाश ने एक एक विकेट लिया। सीतामढ़ी के विशाल पांडे को शानदार प्रदर्शन के लिए प्लेयर ऑफ द मैच का खिताब दिया गया । इस जीत के साथ ही सीतामढ़ी मिथिला जोन चैंपियन बन गया। मौके पर सीईओ श्याम किशोर प्रसाद , संघ के सचिव ज्ञान प्रकाश उर्फ रिंकू सिंह, संयोजक विवेक मिश्रा के अलावा अंपायर के रूप में तैयब हुसैन व दीपक कुमार तथा स्कोरर की भूमिका में रोहित व अभय मौजूद थे। सचिव ने बताया कि आठ अप्रैल को मुजफ्फरपुर बनाम शिवहर बीच मैच खेला जाएगा।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


