ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News बिहार सीतामढ़ीसीतामढ़ी: बाजपट्टी में डीलर के घर छह लाख का डाका

सीतामढ़ी: बाजपट्टी में डीलर के घर छह लाख का डाका

जिले के सीमावर्ती गांव के बाद अन्य प्रखंड भी अब डकैतों के निशाने पर है। इसके बाद पुलिस की कार्यशैली पर सवाल उठने लगे है। बीते चार दिनों से जिले...

सीतामढ़ी: बाजपट्टी में डीलर के घर छह लाख का डाका
हिन्दुस्तान टीम,सीतामढ़ीSun, 05 Dec 2021 04:20 PM
ऐप पर पढ़ें

सीतामढ़ी। एक प्रतिनिधि

जिले के सीमावर्ती गांव के बाद अन्य प्रखंड भी अब डकैतों के निशाने पर है। इसके बाद पुलिस की कार्यशैली पर सवाल उठने लगे है। बीते चार दिनों से जिले अलग-अलग क्षेत्रों में हुई डकैती की घटना से पूरे जिले में दहशत का माहौल है। बीती रात बाजपट्टी थाना क्षेत्र के भासेपुर निवासी डीलर जितेंद्र प्रसाद सिंह के घर धावा बोलकर डकैतों ने नगद करीब दो लाख रुपए आभूषण सहित छह लाख की सम्पति लूट ली। डीलर के मुताबिक रविवार की तड़के सुबह पौने तीन बजे घर के पीछे से छत के रास्ते तीन डकैत आंगन में दाखिल हुआ। फिर धक्का देकर किवाड़ को खोलकर डीलर दम्पति को अपने कब्जे में ले लिया। डकैतों ने दो घरों में रखे आलमीरा व पेटी को खोलकर नगद रुपए सोने व चांदी के आभूषण लूटकर फरार हो गए। घटना की सूचना पर स्थानीय थाने की पुलिस के अलावा वरीय पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचकर मामले की जांच कर रहे है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें