इमरजेंसी सेवाएं अलर्ट पर 24 घंटे रहेगी निगरानी

Mar 02, 2026 10:51 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, सीतामढ़ी
share Share
Follow Us on

सीतामढ़ी में होली पर्व को शांति और सुरक्षा के साथ मनाने के लिए प्रशासन ने स्वास्थ्य, अग्निशमन, पेयजल, बिजली और पुलिस सेवाओं को अलर्ट मोड में रखा है। सभी कंट्रोल रूम सक्रिय हैं और अतिरिक्त डॉक्टरों की तैनाती की गई है। पुलिस ने हुड़दंगियों पर नजर रखने की बात कही है। प्रशासन ने लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की है।

इमरजेंसी सेवाएं अलर्ट पर 24 घंटे रहेगी निगरानी

सीतामढ़ी। होली पर्व को शांतिपूर्ण और सुरक्षित माहौल में संपन्न कराने को लेकर जिले में विभिन्न आवश्यक और इमरजेंसी सेवाओं को अलर्ट मोड पर रखा गया है। प्रशासन की ओर से स्वास्थ्य, अग्निशमन, पेयजल, बिजली और पुलिस विभाग को 24 घंटे सक्रिय रहने का निर्देश दिया गया है। सभी संबंधित विभागों ने अपने-अपने कंट्रोल रूम के नंबर जारी कर दिए है। जिससे जरूरत पड़ने पर आम लोग तुरंत सहायता प्राप्त कर सकें। सदर अस्पताल इमरजेंसी सेवा 24 घंटे डॉक्टर व नर्स की तैनाती : जिला प्रशासन के निर्देश पर सदर अस्पताल समेत सभी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों में अतिरिक्त डॉक्टरों और स्वास्थ्यकर्मियों की ड्यूटी लगाई गई है।

किसी भी प्रकार की दुर्घटना, रंग या केमिकल से एलर्जी, झुलसने या मारपीट की स्थिति में तत्काल इलाज की व्यवस्था सुनिश्चित की गई है। एंबुलेंस सेवा को भी हाई अलर्ट पर रखा गया है। बिजली विभाग का विशेष टीम गठित : बिजली विभाग ने फॉल्ट दुरुस्त करने के लिए विशेष टीम गठित की है। जिससे किसी भी इलाके में आपूर्ति बाधित होने पर तुरंत बहाल किया जा सके। पेयजल आपूर्ति को लेकर नगर परिषद एवं पीएचईडी विभाग ने भी कंट्रोल रूम सक्रिय कर दिया है। मोटर, पाइपलाइन या चापाकल से संबंधित शिकायतों के त्वरित समाधान का दावा किया गया है। हुड़दंगियों पर कड़ी नजर : वहीं पुलिस प्रशासन ने संवेदनशील इलाकों में गश्त बढ़ाने के साथ-साथ हुड़दंगियों पर कड़ी नजर रखने की बात कही है। सभी थानों में हेल्पलाइन नंबर सार्वजनिक किए गए हैं। अधिकारियों ने लोगों से अपील की है कि किसी भी आपात स्थिति में सीधे संबंधित विभाग के नंबर पर संपर्क करें और अफवाहों से बचें। सभी प्रखंडों में दमकल वाहनों की तैनाती : अग्निशमन विभाग ने होली के दिन संभावित अगलगी की घटनाओं को देखते हुए शहर और प्रखंड मुख्यालयों में दमकल वाहनों की तैनाती बढ़ा दी है। अपील : प्रशासन ने आमजन से अपील की है कि होली आपसी भाईचारे और शांति के साथ मनाएं तथा किसी भी समस्या की स्थिति में तुरंत संबंधित सेवा के नंबर पर संपर्क करें।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।