Hindi NewsBihar NewsSitamarhi NewsSitaamari DM Reviews Progress of Aspirational District Program in Six Key Areas
स्वीकृत प्रोजेक्ट को समय से करें पूरा

स्वीकृत प्रोजेक्ट को समय से करें पूरा

संक्षेप:

सीतामढ़ी में डीएम रिची पाण्डेय की अध्यक्षता में आकांक्षी जिला कार्यक्रम की समीक्षा बैठक हुई। स्वास्थ्य, शिक्षा, कृषि, आधारभूत संरचना, वित्तीय समावेशन और कौशल विकास के सूचकांकों की प्रगति पर चर्चा की गई। डीएम ने समयबद्धता से प्रोजेक्ट पूर्ण करने और कर्मचारियों को सम्मानित करने का निर्देश दिया।

Dec 10, 2025 02:30 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, सीतामढ़ी
share Share
Follow Us on

सीतामढ़ी। डीएम रिची पाण्डेय की अध्यक्षता में मंगलवार को आकांक्षी जिला एवं आकांक्षी प्रखंड कार्यक्रम से जुड़े छह प्रमुख क्षेत्रों- स्वास्थ्य व पोषण, शिक्षा, कृषि व पशुपालन, आधारभूत संरचना, वित्तीय समावेशन और कौशल विकास के सूचकांकों की व्यापक समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में प्रत्येक विभाग की प्रगति, लक्ष्य की स्थिति और आगे की कार्ययोजना पर विस्तार से चर्चा की गई। डीएम ने स्पष्ट निर्देश देते हुए कहा कि आकांक्षी जिला अंतर्गत प्राप्त अवार्ड राशि से नीति आयोग द्वारा स्वीकृत सभी प्रोजेक्ट को समयबद्ध तरीके से पूर्ण किया जाए। उन्होंने कहा कि सूचकांकों में वांछित प्रगति हासिल करना प्राथमिकता है तथा किसी भी स्थिति में लक्ष्य से समझौता बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।समीक्षा

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

के दौरान डीएम ने पिछले वर्ष आयोजित संपूर्णता अभियान में जिले और प्रखंड को मिले स्वर्ण पदक की उपलब्धि को याद करते हुए निर्देश दिया कि इस अभियान में उत्कृष्ट योगदान देने वाले योग्य कर्मियों और पदाधिकारियों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया जाए। उन्होंने कहा कि कर्मियों का उत्साह बढ़ाना भी उतना ही आवश्यक है ताकि भविष्य में बेहतर परिणाम मिल सकें। बैठक में विभागवार प्रगति की बारीकी से समीक्षा करते हुए डीएम ने कहा कि सभी अधिकारी तय समयसीमा में गुणवत्तापूर्ण कार्य सुनिश्चित करें, ताकि जिले की रैंकिंग और बेहतर हो सके।बैठक में उप विकास आयुक्त संदीप कुमार, जिला योजना पदाधिकारी सह नोडल आकांक्षी जिला कार्यक्रम संतोष कुमार सुमन सहित सभी विभागों के पदाधिकारी मौजूद थे।