ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News बिहार सीतामढ़ीसीतामढ़ी में शोरूम मैनेजर को गोली मारी

सीतामढ़ी में शोरूम मैनेजर को गोली मारी

नगर के मेन रोड स्थित बाटा शोरूम के मैनेजर राजेश कुमार (45) को अज्ञात अपराधियों ने गोली मार दी। इससे वे गंभीर रूप से घायल हो...

सीतामढ़ी में शोरूम मैनेजर को गोली मारी
हिन्दुस्तान टीम,सीतामढ़ीFri, 30 Nov 2018 12:46 AM
ऐप पर पढ़ें

नगर के मेन रोड स्थित बाटा शोरूम के मैनेजर राजेश कुमार (45) को अज्ञात अपराधियों ने गोली मार दी। इससे वे गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें लोगों की मदद से सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां से एसकेएमसीएच, मुजफ्फरपुर रेफर कर दिया गया।

घटना गुरुवार रात लगभग 10 बजे की है। मैनेजर पटना जिले के मोकामा के रहने वाले हैं। वर्तमान में शहर के महंथ साह चौक के समीप किराए मकान में रहते हैं। मैनेजर शोरूम बंद करा बगल की बाटा गली में गये थे। इसी दौरान बाइक सवार दो युवक वहां पहुंचे और पूछा कि बाटा गली यही है। उन्होंने जब पूछनेवाले की तरफ देखा तो बाइक पर पीछे बैठे युवक ने पिस्टल तान दी। यह देख वह भागने लगे, तभी युवक ने पीछे से गोली चला दी। गोली उनके हाथ को छेदती हुई पंजरे में जा लगी। स्थानीय लोगों व पुलिस ने उन्हें सदर अस्पताल में भर्ती कराया। घटना की सूचना मिलते ही डीएसपी सदर डॉ. कुमार वीर धीरेंद्र, ने बताया कि खोखा बरामद किया गया है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें