जेल में बंद दुश्मनों को फंसाने के लिए खुद को मारी गोली

Apr 05, 2026 11:47 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, सीतामढ़ी
share

सीतामढ़ी में एक जमीन कारोबारी के 18 वर्षीय बेटे सुंदरम कुमार ने अपने भाई की हत्या के आरोपियों को फंसाने के लिए खुद को गोली मार ली। उसने नकाबपोश अपराधियों द्वारा हमले की झूठी कहानी बनाई। पुलिस ने मामले का खुलासा कर सुंदरम की मां और दो दोस्तों को गिरफ्तार किया है। घटना में इस्तेमाल की गई पिस्टल भी बरामद हुई।

जेल में बंद दुश्मनों को फंसाने के लिए खुद को मारी गोली

सीतामढ़ी। नगर थाना क्षेत्र में रविवार की दोपहर जमीन कारोबारी के पुत्र को गोली मारकर जख्मी कर दिए जाने के मामले में चौंकाने वाला सच सामने आया है। जमीन कारोबारी मुकेश झा के 18 वर्षीय पुत्र सुंदरम कुमार ने अपने ही भाई की हत्या में जेल बंद जितेश झा व अन्य आरोपितों को फंसाने के लिए खुद के पैर में गोली मार ली। उसके बाद नकाबपोश अपराधियों द्वारा हमले की झूठी कहानी गढ़ दी। पुलिस ने पूरे मामले का खुलासा करते हुए जख्मी सुंदरम की मां और उसके दो दोस्तों रुद्रांश, मो.सीद्दु को गिरफ्तार कर लिया है। सुंदरम के घर से गोलीबारी में प्रयुक्त एक पिस्टल, दो मैग्जीन, एक गोली और सुंदरम के पैर को चिरकर निकली पिलेट बरामद की गई है।

पुलिस की छानबीन में उसके घर में खून के धब्बे और गोली चलने के बाद दीवार पर टकराने के निशान भी मिले हैं।इधर, जमीन कारोबारी के पुत्र को गोली मारने की सूचना मिलने के बाद पूरे इलाके में हलचल मच गयी। आनन-फानन सदर एसडीपीओ वन राजीव कुमार सिंह के नेतृत्व में तीन थानों की पुलिस सकते में आ गयी। लेकिन, पुलिस ने घटना के कुछ ही घंटों में इस पूरे मामले का पर्दाफाश कर दिया। घटना में घायल भैरों कोठी वार्ड तीन निवासी मुकेश झा के पुत्र सुंदरम कुमार को शहर के एक निजी क्लिनिक में भर्ती कराया गया था। सुंदरम के बाए पैर में दो गोली लगी थी।जख्मी व उसके परिजनों ने पुलिस को बताया कि वह बाइक से जानकी मंदिर से लौट रहा था, तभी पुनौरा थाना क्षेत्र के राघोपुर बखरी डुमरा बाइपास पर दो नकाबपोश अपराधियों ने उसे ओवरटेक कर पैर में गोली मार दी। कुछ ही मिनटों में परिजन का बयान बदल गया और डुमरा थाना क्षेत्र के बाजितपुर में गोली मारने की बात कहीं जाने लगी। फिर वह नगर थाना क्षेत्र में गोली मारे जाने की बात कहने लगा। बार-बार बदल रहे बयान और जेल में बंद बदमाश पर लगाए गए आरोप से पुलिस का शक गहरा गया।मामले की जांच के दौरान सदर एसडीपीओ-1 राजीव कुमार सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम को जख्मी युवक के दोस्त बयान में भी कई विरोधाभास मिले। जख्मी के दोस्त के साथ घटनास्थल की तलाश में निकली पुलिस को पूरी कहानी से पर्दा उठ गया। जख्मी के दोस्त ने ही पूरे मामले का पर्दाफाश करते हुए बताया कि गोली लगने की घटना कहीं और नहीं बल्कि सुंदरम के घर में हुई है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।