ज्वेलरी शॉप से दिनदहाड़े लाखों रुपये की चोरी
सीतामढ़ी में ज्योति ज्वेल्स दुकान में एक युवक और युवती ने ग्राहक बनकर लाखों रुपये के जेवरात चुरा लिए। दोनों ने पहले सामान्य ग्राहक की तरह दुकान में प्रवेश किया और दुकानदार का ध्यान भटकाकर भाग गए। CCTV फुटेज में उनकी शातिर चालाकी कैद हो गई है। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।

सीतामढ़ी। नगर थाना क्षेत्र में रविवार को एक चौंकाने वाली चोरी की घटना सामने आई है। बासुश्री चौक स्थित ज्योति ज्वेल्स नामक आभूषण दुकान को निशाना बनाते हुए एक युवक और एक युवती ग्राहक बनकर पहुंचे और लाखों रुपये के जेवरात लेकर फरार हो गए। मिली जानकारी के अनुसार, दोनों आरोपित पहले दुकान में सामान्य ग्राहक की तरह दाखिल हुए और आभूषण देखने की बात कही। इसी दौरान उन्होंने बड़ी चालाकी से दुकानदार का ध्यान भटकाया और कीमती जेवरात लेकर मौके से निकल गए। पूरी घटना दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है।सीसीटीवी फुटेज में साफ देखा जा सकता है कि दोनों आरोपित बेहद शातिर तरीके से वारदात को अंजाम देते हैं और बिना किसी शक के दुकान से बाहर निकल जाते हैं।
घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया है और यह मामला पूरे शहर में चर्चा का विषय बन गया है।पीड़ित दुकानदार ने बताया कि आरोपितों ने पहले कई आभूषण दिखाने को कहा और इसी दौरान मौका पाकर लाखों के जेवरात लेकर फरार हो गए।घटना की सूचना मिलते ही नगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी है। पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर युवक और युवती की पहचान करने में जुटी हुई है और जल्द गिरफ्तारी का दावा कर रही है। वहीं नगर थानाध्यक्ष धनंजय चौधरी ने बताया कि अब तक पीड़ित दुकानदार की ओर से कोई लिखित आवेदन प्राप्त नहीं हुआ है। आवेदन मिलने के बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


