
शिवहर-सीतामढ़ी रेल लाइन जनवरी 2027 तक पूरा करने का लक्ष्य
शिवहर-सीतामढ़ी रेल लाइन परियोजना का निर्माण कार्य जनवरी 2027 तक पूरा करने का लक्ष्य है। सीतामढ़ी–रेवासी सेक्शन का टेंडर जारी हो चुका है और अन्य हिस्सों में भूमि अधिग्रहण अंतिम चरण में है। यह परियोजना 2008 से लंबित है और इसके निर्माण से शिवहर जिले के लोगों को लाभ होगा।
शिवहर। शिवहर -सीतामढ़ी रेल लाइन का निर्माण कार्य अगले वर्ष जनवरी 2027 पूरा करने का लक्ष्य विभाग द्वारा निर्धारित किया गया है। रेलवे द्वारा यह जानकारी दी गई है। बताया गया है कि शिवहर–सीतामढ़ी रेल परियोजना का निर्माण जनवरी 2027 तक पूरा होने की संभावना है। सीतामढ़ी–रेवासी सेक्शन का टेंडर जारी हो चुका है, जबकि अन्य हिस्सों में भूमि अधिग्रहण की प्रक्रिया अंतिम चरण में है। सूचना के अधिकार के तहत मांगी गई सूचना के जवाब में यह जानकारी दी गई है। शिवहर नगर निवासी मुकुंद प्रकाश मिश्रा द्वारा इस संबंध में विभाग से सूचना मांगी गई थी जिसके जवाब में विभाग द्वारा यह जानकारी दी गई है।
मालूम हो कि सीतामढ़ी मोतिहारी बापूधाम रेल परियोजना के प्रथम चरण में शिवहर सीतामढ़ी के बीच रेल लाइन का निर्माण होना है। इसके लिए भूमि अधिग्रहण का कार्य चल रहा है। यह रेल परियोजना 2008 से ही लंबित है। 2008 में इस परियोजना का शिलान्यास हुआ था। शिवहर जिले को रेल लाइन से जोड़ने के लिए इस परियोजना की स्वीकृति दी गई थी। वर्षों तक इस पर कोई काम नहीं हुआ। इसके निर्माण से शिवहर जिले के लोगों को सबसे अधिक फायदा होगा। वैसे भूमि अधिग्रहण के कार्य में तेजी लाने को लेकर शिवहर के डीएम द्वारा पंचायत बार शिविर आयोजित करने का निर्देश दिया गया है। भूमि अधिग्रहण में विलंब होने के कारण रेल परियोजना का कार्य आगे नहीं बढ़ रहा है।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




