नए साल में बदलेगी शिवहर की सूरत

Jan 01, 2026 12:31 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, सीतामढ़ी
share Share
Follow Us on

नए वर्ष 2026 में शिवहर की सूरत बदलने के लिए बुनियादी ढांचे के विस्तार की योजना बनाई गई है। 2025 में कई परियोजनाओं की नींव रखी गई, जिसमें शिक्षा, स्वास्थ्य, यातायात और बिजली जैसी सुविधाओं में सुधार शामिल है। नए सड़कों का निर्माण, स्टेडियम और औद्योगिक क्षेत्र का विकास किया जाएगा।

नए साल में बदलेगी शिवहर की सूरत

शिवहर। आधारभूत सरंचनाओं के विस्तार व सुविधाओं से नए वर्ष 2026 में शिवहर की सूरत बदलेगी। क्योकि वर्ष 2025 जाते-जाते नये साल 2026 के लिए मजबूत बुनियाद रख गया। वर्ष 2025 में कई ऐसी योजनायों की नींव रखी गई तथा कई योजनाओं की स्वीकृति मिली जो नववर्ष में जिलेवासियों को उम्मीदों की किरण दिखा रहे हैं। नए वर्ष 2026 में जिलेवासियों शिक्षा, यातायात, स्वास्थ्य, बिजली सहित आधारभूत संरचनाओं के विकास के क्षेत्र में कई तोहफा मिलेगा। इन आधारभूत सरंचनाओं के विस्तार व सुविधा से लोगों के लोगों के जीवन की राह आसान होगी। शिवहर शहर में सम्राट अशोक तथा नगर परिषद कार्यालय भवन का निर्माण शुरू होगा।

वहीं जल जमाव की समस्या के समाधान को लेकर शुरू करीब 60 करोड़ की लागत वाले स्टॉम वाटर ड्रेनेज प्लान का कार्य नए वर्ष में पूरा होने से वर्षो से जलजमाव की समस्या से जूझ रहे शिवहर नगर परिषद क्षेत्र के लोगों राहत मिलेगी। वहीं शहर में सड़क जाम की समस्याओं के समाधान तथा आवागमन सुविधाओं के विस्तार के लिए बाईपास सड़क निर्माण नए वर्ष में शुरू होने की उम्मीद है। साथ ही शिवहर नगर की जर्जर सड़कों का नए सिरे निर्माण चल रहा है। नए वर्ष में शहर में एक दर्जन से अधिक सड़कों की सूरत बदलने की उम्मीद है। इसके अलावा खेल सुविधाओं के विस्तार के लिए स्टेडियम निर्माण का कार्य भी नए वर्ष में शुरू हो जाने की उम्मीद है। ऐतिहासिक देकुली धाम को पर्यटक स्थल के रूप में विकसित करने का कार्य भी नए वर्ष में पूरा होने की उम्मीद है। जिससे जिले में पर्यटकीय सुविधा का विस्तार होगा। इसके अलावा एक ओर पुराने सदर अस्पताल परिसर में बन रहे मातृ-शिशु अस्पताल नए साल में बन कर तैयार होगा। वहीं तरियानी प्रखंड में औद्योगिक क्षेत्र विस्तार को लेकर चयनित दो गांवों में औद्योगिक गतिविधियां शुरू होने की भी उम्मीद है। यातायात सुगम होने से विकास के खुलेंगे द्वार शिवहर- मुजफ्फरपुर, मीनापुर मुख्य मार्ग को फोरलेन में तब्दील करने का कार्य पूरा होने से शिवहर से मुजफ्फरपुर व पटना आना जाना आसान हो जाएगा। वहीं अबतक रेल सुविधा से वंचित शिवहर जिले में वर्षो से लम्वित पड़े मोतिहारी- सीतामढ़ी भाया शिवहर रेल लाईन का शिवहर से सीतामढ़ी तक निर्माण कार्य नए वर्ष में शुरू होगा। इसके लिए भूमि अधिग्रहण की प्रक्रिया चल रही है। वहीं आवागमन सुविधाओं के विस्तार के लिए जिले में एनएच104 को अपग्रेड कर रामजानकी फोरलेन सड़क का निमार्ण कार्य तथा गोरखपुर-सिलीगुड़ी ग्रीनफील्ड एक्सप्रेस -वे सड़क का निर्माण कार्य नये वर्ष में शुरू होने की उम्मीद है। गोरखपुर-सिलीगुड़ी ग्रीनफील्ड एक्सप्रेस -वे सड़क के निर्माण को लेकर सर्वे का काम पूरा हो गया है। वहीं रक्सौल- हल्दीया एक्सप्रेस वे सड़क का भी निर्माण शुरू होने की उम्मीद है। इसके अलावा कई ग्रामीण सड़कों का भी निर्माण नए वर्ष में पूरा होगा। सड़कों का निर्माण होने से यातायात सुगम होने से विकास के द्वार खुलेंगे। बाढ़ की समस्या से मिलेगी निजात नए वर्ष 2026 में जिले को बाढ़ की समस्या से निजात मिलने तथा सिचाई सुविधा उपलब्ध होने की उम्मीद है। बाढ़ की समस्या के समाधान के लिए जिले के पिपराही प्रखंड के बेलवा के पास बागमती बाद प्रबंधन योजना पेज 4 ए के तहत करोड़ों रूपए की लागत से चल रहे हेड रेगुलेटर, स्लुईस गेट तथा तटवंध का निर्माण कार्य नए वर्ष में पूरा होने की उम्मीद है। साथ ही बाढ़ से बचाव व सिचाई सुविधाओं को लेकर नदी जोड़ा परियोजना के तहत बागमती- बुढ़ीगंडक नदी को जोड़ने के लिए चल रहे बागमती नदी की पुरानी धारा की उड़ाही कार्य पूरा होने की उम्मीद है। शिवहर सहित उत्तर बिहार के तीन जिलों को बाढ़ से बचाव तथा सिंचाई सुविधा एवं मत्स्य पालन आदि गतिविधियों को बढ़ावा देने के लिए बागमती बूढ़ी गंडक नदी जोड़ योजना (बेलवाधार) के तहत बेलवा-मीनापुर लिंक चैनल का निर्माण कराया जा रहा है। इस योजना के तहत 68.80 किलोमीटर लंबे लिंक चैनल के निर्माण कार्य चल रहा है। वहीं हेड रेगुलेटर के माध्यम से 50 हजार क्यूसेक क्षमता पानी की निकासी की योजना है। हेड रेगुलेटर के ऊपर से राज्य उच्च पथ 54 को जोड़ते हुए शिवहर-मोतिहारी भाया ढाका के बीच आवागमन चालू कराना है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

;;;