शिक्षा से ही समाज का विकास संभव: पूर्व मंत्री
शिवहर में पटेल चुनउ छात्रावास निर्माण संघ द्वारा एक गोष्ठी का आयोजन किया गया। पूर्व मंत्री कृष्ण कुमार मंटू पटेल ने शिक्षा के महत्व पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि समाज के विकास के लिए छात्रावास का निर्माण आवश्यक है। कार्यक्रम में अन्य नेताओं ने भी अपने विचार साझा किए।

शिवहर। पटेल चुनउ छात्रावास निर्माण संघ के तत्वावधान में मंगलवार को स्थानीय गांधीनगर भवन में गोष्ठी, पंचायत प्रतिनिधि सम्मेलन एवं युवा संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया। शुभारंभ राज्य के पूर्व मंत्री व विधायक कृष्ण कुमार मंटू पटेल ने दीप जलाकर किया। उन्होंने कहा कि किसी भी समाज के विकास के लिए शिक्षा सबसे जरूरी है। शिक्षा के विकास से ही समाज, राज्य व देश विकसित हो सकेगा। उन्होंने कहा कि पटेल छात्रावास निर्माण ट्रस्ट राज्य के प्रत्येक जिले में छात्रावास निर्माण के लिए संकल्पित है। शिवहर जिले में भी शीघ्र छात्रावास का निर्माण कराया जाएगा ताकि समाज के विद्यार्थियों को पढ़ने में सुविधा मिल सके।
कार्यक्रम का संचालन प्रेम शंकर पटेल ने किया। मौके पर जद यू के पूर्व जिलाध्यक्ष हरिद्वार राय पटेल, राम एकबाल क्रांति, प्रो. अजय कुमार, युवा जदयू के जिलाध्यक्ष हेमंत कुमार तथा कल्याण पटेल सहित अन्य ने अपने-अपने विचार रखें।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


