Hindi NewsBihar NewsSitamarhi NewsShivhar Health Camp Promotes Family Planning Awareness During Male Sterilization Fortnight
परिवार नियोजन के बारे में किया जागरूक

परिवार नियोजन के बारे में किया जागरूक

संक्षेप:

शिवहर में पुरुष नसबंदी पखवारा के तहत तरियानी प्रखंड के हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर अटकौनी में परिवार नियोजन कैंप आयोजित किया गया। स्वास्थ्य अधिकारी रवि कुमार ने महिलाओं को अस्थाई और स्थाई परिवार नियोजन साधनों के बारे में जानकारी दी। यह पखवारा 12 दिसंबर तक चलेगा और महिलाओं को जागरूक करने के लिए आशा और जीविका दीदी घर-घर जा रही हैं।

Dec 07, 2025 12:32 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, सीतामढ़ी
share Share
Follow Us on

शिवहर। स्वास्थ्य विभाग के पुरुष नसबंदी पखवारा को लेकर शनिवार को तरियानी प्रखंड के हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर अटकौनी में परिवार नियोजन का कैंप का आयोजन हुआ। भूमि जीविका संकुल संघ के माध्यम से आयोजित कैम्प में कम्युनिटी स्वास्थ्य अधिकारी रवि कुमार ने सभी महिलाओं को परिवार नियोजन के अस्थाई साधन के बारे में जानकारी दी। भ्रम एवं भ्रांति से बचने की सलाह दी। बताया गया कि यह पखवारा 12 दिसंबर तक चलाया जाएगा। आशा और जीविका दीदी घर-घर जाकर महिलाओं को परिवार नियोजन के अस्थाई एवं स्थाई साधनों के लिए प्रेरित कर रही है। जीविका के साथ मिलकर काम करने से शिवहर जिला राज्य स्तर पर परिवार नियोजन के रैंकिंग में तीसरे पायदान पर है।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

जो कि अबतक का सर्वश्रेष्ठ है। जीविका से सी. एल.एफ.ऐंकर पर्सन राजीव रंजन ने बताया कि सीएम एवं सीएनआरपी समूह की महिलाओं को खेल के माध्यम एवं वीडियो के माध्यम से बैठक कर एवं गृह भ्रमण करके परिवार नियोजन के विभिन्न साधनों के लिए प्रेरित कर रही है। इससे समुदाय के स्तर पर जागरूकता बढ़ी है, मौके पर सीएलएफ की अध्यक्ष रेना देवी ने कहा कि समूह की महिलाएं परिवार नियोजन के साधन अपनाकर अपने परिवार को खुशहाल बना रही है। मौके पर सचिव पुष्पा देवी, पूजा पांडे ,शांति कुमारी एवं आशा पूनम देवी आदि उपस्थित थी।