आठ परीक्षा केन्द्रों पर 6 हजार 991 परीक्षार्थी परीक्षा में लेंगे भाग

Feb 01, 2026 11:54 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, सीतामढ़ी
share Share
Follow Us on

शिवहर जिले में सोमवार से इंटर परीक्षा की तैयारी पूरी कर ली गई है। यहाँ 8 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं, जहाँ 6,991 परीक्षार्थी भाग लेंगे। कला संकाय के 4,532, विज्ञान संकाय के 2,369 और वाणिज्य संकाय के 90 परीक्षार्थी शामिल होंगे। सभी केंद्रों पर सुरक्षा और दूरी बनाए रखने के निर्देश दिए गए हैं।

आठ परीक्षा केन्द्रों पर 6 हजार 991 परीक्षार्थी परीक्षा में लेंगे भाग

शिवहर। जिले में सोमवार से शुरू होने वाले इंटर परीक्षा को लेकर सभी आवश्यक तैयारियां पूरी कर ली गई है। परीक्षा के लिए जिले में आठ परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। जहां 6 हजार 991 परीक्षार्थी परीक्षा में भाग लेंगे। जिसमें सबसे अधिक 4 हजार 532 परीक्षार्थी कला संकाय,2 हजार 369 परीक्षार्थी विज्ञान संकाय और सबसे कम मात्र 90 परीक्षार्थी वाणिज्य संकाय के परीक्षा में शामिल होंगे। जिले के आठ परीक्षा केद्रों में शिवहर नगर परिषद में तीन और पांचो प्रखंड में एक-एक परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। नगर के नवाब हाई स्कूल स्थित परीक्षा केंद्र पर 884,प्रोजेक्ट गर्ल्स हाई स्कूल स्थित परीक्षा केंद्र पर 820 और अपग्रेडेड हाई स्कूल सुंदरपुर खरौना स्थित परीक्षा केंद्र पर 931 परीक्षार्थी परीक्षा में भाग लेंगे।

जबकि पुरनहिया प्रखंड के सोनौल सुल्तान हाई स्कूल स्थित परीक्षा केंद्र पर सबसे अधिक 1 हजार 67 परीक्षार्थी,पिपराही प्रखंड के अंबा कला हाई स्कूल स्थित परीक्षा केंद्र पर 838,डुमरी कसटरी प्रखंड के नया गांव हाई स्कूल स्थित परीक्षा केंद्र पर 846 और तरियानी प्रखंड के फतहपुर हाई स्कूल स्थित परीक्षा केंद्र पर 820 परीक्षार्थी परीक्षा देंगे। जिले में कुल 5 गश्ती दंडाधिकारी, चार जोनल दंडाधिकारी की प्रतिनियुक्ति की गई है। केंद्राधिक्षकों को परीक्षा कक्षा में प्रत्येक बेंच पर अधिकतम दो परीक्षार्थी को पर्याप्त दूरी पर बैठाने का निर्देश दिया गया है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

;;;