रेड लाइट एरिया में सेक्स वर्कर की गला दबाकर हत्या

हिन्दुस्तान, सीतामढ़ी
Follow us on Google News
share

सीतामढ़ी के रिंग बांध स्थित रेड लाइट एरिया में एक सेक्स वर्कर की गला दबाकर हत्या कर दी गई। जब महिला बचाव के लिए चिल्ला रही थी, तब लोग दौड़े, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। एक युवक को पकड़कर पुलिस को...

रेड लाइट एरिया में सेक्स वर्कर की गला दबाकर हत्या

सीतामढ़ीÜ। शहर के रिंग बांध स्थित रेड लाइट एरिया में गुरुवार की शाम को एक सेक्स वर्कर की गला दबाकर हत्या कर दी गयी। गला दबाने के दौरान जब अपने बचाव को चिल्ला रही थी, तो चिल्लाने की आवास सुन मुहल्ले लोग दौड़े। लेकिन तबतक महिला की मौत चुकी थी। लोग जब महिला के घर के पास पहुंचे तो एकयुवक भाग रहा था। जिसे पकड़कर जमकर धुनाई शुरू कर दी। इसके साथ ही इसकी सूचना 112 पर पुलिस को दी। सूचना पर नगर थाना पुलिस मौके पर पहुंचकर छानबीन शुरू कर दी। साथ ही शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया। वहीं लोगों द्वारा पकड़े गए युवक को हिरासत में लेकर थाने लायी। जहां उससे पूछताछ की जा रही है। इस मामले में अबतक कोई एफआईआर नहीं हुआ है। वहीं हत्या की सूचना के बाद लोगों की भीड़ जुट गयी। हत्या किन वजहों से हुई यह अबतक पता नहीं चल सका है।

नगर थानाध्यक्ष विनय प्रताप सिंह ने बताया की शव को पोस्टमाटम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया गया है। हिरासत में लिए गए युवक से पूछताछ की जा रही है। वहीं हत्या की वजह का भी पता लगाया जा रहा है। युवक की हत्या में संलिप्ता की भी जांच की जा रही है। आवेदन मिलने व पूछताछ के बाद ही कुछ मामला सामने आ पाएगा।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।