बेपटरी हुई बिजली आपूर्ति, कई जगह ब्लैकआउट
मनीष झा सीतामढ़ी। मंगलवार भोर में आई आंधी और बारिश ने जिले की विद्युत आपूर्ति व्यवस्था को प्रभावित किया। कई स्थानों पर बिजली कट गई, जिससे लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। विभागीय टीमों ने स्थिति का जायजा लेकर मरम्मत कार्य शुरू किया और दिन के करीब 11 बजे तक ज्यादातर क्षेत्रों में बिजली बहाल कर दी।

मनीष झा सीतामढ़ी। मंगलवार भोर में आई आंधी और बारिश ने जिले की विद्युत आपूर्ति व्यवस्था की पोल खोल दी। अचानक बदले मौसम के कारण जिले के कई इलाकों में बिजली व्यवस्था पूरी तरह चरमरा गई।
बिजली कटने की स्थिति
कई स्थानों पर ब्लैकआउट की स्थिति बन गई। तेज हवा के दौरान बिजली के तारों पर पेड़ और पेड़ों की बड़ी शाखाएं गिरने के साथ कई स्थानों पर बिजली के पोल क्षतिग्रस्त होने की शिकायतें सामने आईं। इससे शहरी और ग्रामीण दोनों क्षेत्रों में लोगों को घंटों परेशानी झेलनी पड़ी। कई जगह सुबह 11 बजे बिजली बहाल हुई।
पेड़ गिरने से बिजली आपूर्ति ठप
शहर के मेन रोड स्थित बाजार समिति के समीप एक विशाल पेड़ बिजली प्रवाहित तार पर गिर गया। पेड़ गिरने की वजह से कई बिजली पोल भी क्षतिग्रस्त हो गए। जिससे आसपास के इलाके की बिजली आपूर्ति ठप हो गई। सुबह के समय बिजली कटने से लोगों की दिनचर्या भी प्रभावित हुई। खासकर स्कूल जाने वाले बच्चों, नौकरीपेशा लोगों और व्यवसायियों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। कई घरों में पानी की आपूर्ति भी बाधित रही, जिससे लोगों की परेशानी और बढ़ गई। शहर के विभिन्न इलाकों के अलावा ग्रामीण क्षेत्रों से भी तार टूटने, पेड़ गिरने और विद्युत संरचनाओं को नुकसान पहुंचने की सूचनाएं मिलती रहीं। कई इलाकों में लोग सुबह से बिजली आने का इंतजार करते रहे। मौसम शांत होने के बाद विद्युत विभाग की टीमों ने स्थिति का जायजा लेना
मरम्मत कार्य की शुरुआत
शुरू किया। आंधी-पानी थमने के बाद विद्युत विभाग के पेट्रोलिंग दल को तुरंत सक्रिय किया गया। विभाग की ओर से विभिन्न क्षेत्रों में टीम भेजकर बिजली तारों पर गिरे पेड़, शाखाएं और अन्य अवरोधों को हटाने का काम शुरू किया गया। कई जगहों पर क्षतिग्रस्त तारों और पोल की मरम्मत की गई।
प्रभावित क्षेत्रों की निगरानी
सीतामढ़ी विद्युत आपूर्ति प्रमंडल के कार्यपालक अभियंता समीर कुमार खुद भी मैदान में उतरकर स्थिति की निगरानी करते नजर आए।
उन्हें कई स्थानों पर सीतामढ़ी ग्रिड से पीएसएस को जाने वाली 33 केवी हाईटेंशन लाइन की मरम्मत और बहाली कार्य की निगरानी करते देखा गया। विभागीय कर्मियों के साथ वे प्रभावित क्षेत्रों में लगातार व्यवस्था को सामान्य बनाने में जुटे रहे। कार्यपालक अभियंता समीर कुमार ने बताया कि तेज आंधी और बारिश के कारण जिले के कई क्षेत्रों में विद्युत संरचना को क्षति पहुंची थी। हालांकि मौसम सामान्य होते ही विभागीय टीमों को मरम्मत कार्य में लगा दिया गया। उन्होंने बताया कि प्राथमिकता के आधार पर मुख्य लाइनों को दुरुस्त कर दिन के करीब 11 बजे तक अधिकांश क्षेत्रों में विद्युत आपूर्ति बहाल कर दी गई। उन्होंने कहा कि कुछ ग्रामीण सेक्टरों में अभी आंशिक तकनीकी खराबी बनी हुई है, जिस पर विभागीय टीम लगातार काम कर रही है और जल्द ही उन क्षेत्रों में भी बिजली आपूर्ति सामान्य कर दी जाएगी।
सामान्य प्रश्न
कृपया अपने अनुभव को रेट करें
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


