शाम को आंधी और झमाझम बारिश से आफत, पेड़-बिजली के पोल टूटे

Newswrap हिन्दुस्तान, सीतामढ़ी
Follow us on Google News
share

सीतामढ़ी में सोमवार की शाम आई आंधी और बारिश ने भारी तबाही मचाई। पेड़, बिजली के खंभे और तार गिरने से आवागमन प्रभावित हुआ। कई इलाकों में ओलावृष्टि और वज्रपात से दहशत का माहौल बना। बिजली आपूर्ति बाधित होने से लोगों को कठिनाइयों का सामना करना पड़ा। अगले तीन दिनों तक और बारिश की संभावना है।

शाम को आंधी और झमाझम बारिश से आफत, पेड़-बिजली के पोल टूटे

सीतामढ़ी। जिले में सोमवार की शाम आई आंधी और बारिश ने भारी तबाही मचाई। जिससे जनजीवन पूरी तरह अस्त-व्यस्त हो गया। आंधी से कई जगहों पर पेड़, बिजली के खंभे और तार गिरा गए। इससे आवागमन बुरी तरह प्रभावित हुआ। सड़कों पर पेड़ गिरने से यातायात बाधित रहा और लोगों को आवागमन में काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा। जिले के विभिन्न प्रखंडों में आंधी और बारिश का व्यापक असर देखा गया। कुछ स्थानों पर ओलावृष्टि और वज्रपात भी हुई। जिससे किसानों और आम लोगों में दहशत का माहौल बना रहा। बिजली के तार और पोल गिरने से विद्युत आपूर्ति भी बाधित हो गई है। कई इलाकों में घंटों तक बिजली नहीं रहने से लोगों को कठिनाइयों का सामना करना पड़ा।

बिजली और सड़कों की स्थिति

संबंधित विभाग की टीम क्षतिग्रस्त बिजली लाइनों को दुरुस्त करने और सड़कों से गिरे पेड़ों को हटाने में जुटी हुई है। जिससे जल्द से जल्द सामान्य स्थिति बहाल की जा सके। आंधी, ओलावृष्टि और तेज बारिश से आम और लीची के टिकोले झड़ गए। सब्जियों की फसल जैसे टमाटर, बैंगन और मिर्च को भी तेज हवा और पानी से काफी क्षति पहुंची।

फसलों पर प्रभाव

इस बारिश से धान की नर्सरी के लिए खेतों में नमी बढ़ी है। जो फायदेमंद है। मक्का और दलहनी फसलों को भी नमी मिलने से लाभ मिला। गर्मी से जूझ रही सब्जियों को राहत मिली। मिट्टी की नमी बढ़ने से आगे की खेती की तैयारी में किसानों को सहूलियत होगी।

मौसम की भविष्यवाणी

अगले तीन दिनों तक बारिश, ओलावृष्टि की संभावना : कृषि विज्ञान केंद्र के वरीय सह प्रधान वैज्ञानिक डॉ. राम ईश्वर प्रसाद ने बताया कि जिले के तापमान में उल्लेखनीय गिरावट दर्ज की गई है। सोमवार को अधिकतम तापमान 32.2 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 22.2 डिग्री सेल्सियस रहा। लगातार हो रही आंधी-बारिश के कारण भीषण गर्मी से लोगों को राहत मिली है। उन्होंने कहा कि मौसम में यह बदलाव फिलहाल जारी रहेगा। अगले तीन दिनों तक जिले में बारिश, ओलावृष्टि और वज्रपात की संभावना बनी हुई है। किसानों और आम लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है। विशेषकर खराब मौसम के दौरान सुरक्षित स्थानों पर रहने को कहा गया है।

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

सीतामढ़ी में आंधी और बारिश का क्या प्रभाव हुआ?
आंधी और बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया, कई पेड़, बिजली के खंभे और तार गिरे, जिससे आवागमन प्रभावित हुआ।

कृपया अपने अनुभव को रेट करें

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।