तीखी धूप व उमस ने लोगों को किया बेहाल

Newswrap हिन्दुस्तान, सीतामढ़ी
share

तीखी धूप व उमस ने लोगों को किया बेहाल बाजपट्टी, एस। बाजपट्टी-बसहा पथ में मधुबन गांव स्थित पंचायत सरकार भवन के समीप ऑटो पलटने से उसपर सवार एक यात्री की

तीखी धूप व उमस ने लोगों को किया बेहाल

तीखी धूप व उमस ने लोगों को किया बेहाल सीतामढ़ी। जिले में जारी भीषण गर्मी व प्रचंड धूप से आम जनजीवन अस्त व्यस्त हो गया है। शहर से लेकर गांव तक के लोगों ने भीषण गर्मी एवं तीखी धूप के कारण अपनी दिनचर्या बदल दी है। इधर बढ़ रही तापमान के कारण पारा 37 डिग्री सेल्सियस हो गया है। कृषि विज्ञान केंद्र के वरीय सह प्रधान वैज्ञानिक डॉ. राम ईश्वर प्रसाद ने बताया कि मंगलवार को जिले का अधिकतम तापमान 37.4 डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम तापमान 28.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग के अनुसार 8 जून तक जिले में भीषण गर्मी का प्रकोप जारी रहने की संभावना है। इसके चलते स्थिति यह है कि दिन में सात बजे के बाद से ही सड़कों पर आवाजाही कम होने लगती है। दोपहर होते-होते इक्के dukke लोग ही सड़क पर चलते दिखाई देते हैं। इससे दोपहर से शाम तक दुकानदारों को ग्राहकों के इंतजार में दिन काटने को विवश होना पड़ता है। वहीं गांव में भी 10 बजे के बाद खेत से मजदूर घर की राह थाम लेते हैं। पिछले एक सप्ताह से पारा के चढ़ने का क्रम जारी है। स्थिति यह है कि आमतौर पर बाजारों व चौक चौराहों पर हर समय भीड़ लगने वाले स्थानों पर दोपहर में सन्नाटा छा जाता है।

वाहनों की रफ्तार पर लग जा रहे ब्रेक :

आग उगलती धूप से शहर में भी लोगों का जनजीवन अस्त व्यस्त है। दोपहर में सड़क पर वाहनों की रफ्तार पर ब्रेक लग जाते हैं। गर्मी के कारण सवारी वाहनों में पैसेंजर भी कम हो गई है। गर्मी के कारण वाहनों में लगभग सीट खाली ही रह जाती है।

मौसमी बीमारियों का प्रकोप बढ़ा :

तापमान का पारा बढ़ने के साथ लोग एक बार फिर गर्मी सहित मौसमी बीमारियों के चपेट में आने लगे हैं। सरकारी और निजी अस्पतालों में ऐसे मरीजों की संख्या फिर बढ़ने लगी है। इन दिनों ओपीडी में सबसे अधिक मरीज मौसमी बीमारियों से पीड़ित होकर ही पहुंच रहे हैं।

हो रहे डिहाईड्रेशन से पीड़ित :

गर्मी के कारण शरीर से लगातार पसीना निकलने से पानी की कमी हो जा रही है। इससे कमजोरी, अचानक बेहोश होने और तेज डिहाईड्रेशन भी हो जाता है। अनुमंडल अस्पताल के उपाधीक्ष डॉ. हेमंत कुमार ने बताया कि इससे बचने के लिए हर दो घंटे में पानी और दिन में ओआरएस पीना चाहिए। बाहर का कुछ भी नहीं खाएं, पानी खूब पिए।

पूरे बदन ढ़कने वाली कपड़ा पहन कर निकले :

सलाह दी कि घर से बिना काम नहीं निकलें। निकले तो पूरी बांह वाला र्शट पहन कर निकलें। कोशिश रहे कि पूरे शरीर ढ़कने वाली कपड़ा पहनें। आंखों को धूप से बचाने के लिए चश्मा पहन कर निकले।

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

सीतामढ़ी में गर्मी का तापमान कितना है?
सीतामढ़ी में गर्मी का तापमान 37.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है।

कृपया अपने अनुभव को रेट करें

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।