गर्मी से अस्पतालों में बढ़े मौसमी बीमारियों के मरीज

Newswrap हिन्दुस्तान, सीतामढ़ी
share

सीतामढ़ी में भीषण गर्मी और उमस लोगों की सेहत पर असर डालने लगी है। अस्पतालों में मरीजों की संख्या तेजी से बढ़ रही है, विशेषकर स्कूली बच्चों, बुजुर्गों और गंभीर बीमारियों से ग्रस्त व्यक्तियों में। गर्मी के कारण लू लगने, डिहाइड्रेशन, बुखार और कमजोरी के मामले बढ़ रहे हैं।

गर्मी  से अस्पतालों में बढ़े मौसमी बीमारियों के मरीज

मनीष झा सीतामढ़ी। जिले में पड़ रही भीषण गर्मी और बढ़ती उमस अब लोगों की सेहत पर भारी पड़ने लगी है। तेज धूप और लगातार बढ़ते तापमान के कारण लोग विभिन्न बीमारियों की चपेट में आ रहे हैं। हालात यह हैं कि सदर अस्पताल से लेकर निजी क्लीनिकों तक मरीजों की संख्या तेजी से बढ़ने लगी है। खासकर स्कूली बच्चों, बुजुर्गों और पहले से गंभीर बीमारियों से जूझ रहे लोगों पर गर्मी का अधिक असर देखा जा रहा है। दिन में झुलसा देने वाली धूप और रात में उमस के कारण लोगों को राहत नहीं मिल रही है।

अस्पतालों में बढ़ते मरीज

सदर अस्पताल की उपाधीक्षक डॉ. मुकेश कुमार ने बताया कि भीषण गर्मी का असर अब अस्पतालों में साफ तौर पर दिखने लगा है।

शनिवार को सदर अस्पताल की ओपीडी में कुल 821 मरीजों का इलाज किया गया। इनमें सामान्य ओपीडी में 400 से अधिक मरीज पहुंचे थे। उन्होंने बताया कि अधिकतर मरीज लू लगने, डिहाइड्रेशन, बुखार, उल्टी-दस्त और अत्यधिक कमजोरी की शिकायत लेकर अस्पताल पहुंच रहे हैं। डॉ. मुकेश ने बताया कि ग्रामीण क्षेत्रों में खेतों एवं अन्य कार्यों में लगे लोग भी गर्मी की चपेट में आ रहे हैं।

कामकाजी लोगों पर असर

तेज धूप में लंबे समय तक काम करने के कारण कई लोग बीमार होकर अस्पताल पहुंच रहे हैं। वहीं शहरों में कामकाजी लोगों पर भी भीषण गर्मी का असर देखा जा रहा है।

लगातार धूप, गर्म हवाओं और उमस के कारण शरीर में पानी की कमी होने से लोगों की परेशानी बढ़ रही है।

बच्चे और बुजुर्ग ज्यादा प्रभावित

भीषण गर्मी का सबसे अधिक असर स्कूली बच्चों और बुजुर्गों पर देखा जा रहा है। सुबह स्कूल जाने वाले बच्चों को तेज धूप और उमस के कारण परेशानी हो रही है। कई बच्चों में चक्कर, सिरदर्द और थकान की शिकायत सामने आ रही है। वहीं पहले से बीमार और बुजुर्ग लोगों के लिए भी मौसम चुनौती बन गया है। चिकित्सकों का कहना है कि इस मौसम में शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता प्रभावित होने से पुराने मरीजों की स्थिति भी बिगड़ सकती है।

गर्मी में रात का भी असर

लगातार बढ़ते तापमान के कारण लोगों को रात में भी गर्मी से राहत नहीं मिल रही है। उमस भरी रातों में लोगों की नींद प्रभावित हो रही है, जिससे थकान और स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं बढ़ रही हैं। बाजारों और सार्वजनिक स्थानों पर भी दिन के समय लोगों की आवाजाही कम होती दिख रही है।

अक्सर पूछे जाने वाले सवाल

सीतामढ़ी में गर्मी के कारण कौन-सी समस्याएँ बढ़ रही हैं?
गर्मी के कारण लू लगने, डिहाइड्रेशन, बुखार, उल्टी-दस्त और अत्यधिक कमजोरी की शिकायतें बढ़ रही हैं।

कृपया अपने अनुभव को रेट करें

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।