धूप नहीं निकली, बढ़ी ठंड दिन भर छाया रहा कोहरा
शिवहर में सोमवार को धूप नहीं निकली और घने कोहरे के कारण ठंड बढ़ गई। मौसम विशेषज्ञों ने बताया कि ठंड जनित बीमारियों में वृद्धि हो रही है। डॉक्टरों ने बच्चों और बुजुर्गों को सतर्क रहने की सलाह दी है।...

शिवहर/पिपराही। प्रखंड क्षेत्र में सोमवार को धूप नही निकली। वहीं सुबह से शाम तक घना कोहरा छाए रहा। शाम होते ही ठंड में वृद्धि होने लगी। पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से मौसम बदल गया है। जिले में सोमवार को ठंड में काफी बढ़ोतरी हो गई। दिनभर आसमान में बादल छाये रहने के साथ-साथ हल्की बूंदा-बांदी हुई। बर्फीली हवा बहने से कनकनी शुरू हो गया है। सोमवार को दिनभर धूप नहीं निकली तथा बर्फीली हवा बहती रही। जिससे लोग दिनभर गर्म कपड़ा में लिपटे रहे। मौसम विशेषज्ञ के मुताबिक सुबह और शाम कोहरे का असर बढ़ेगा। इस दौरान ठंड में और वृद्धि हो सकती है। ठंड बढ़ने के साथ ही ठंड जनित बीमारियों का प्रकोप भी बढ़ गया है। सर्दी खांसी एवं वायरल फीवर से लोग परेशान हैं। सदर अस्पताल के उपाधीक्षक डॉक्टर अरुण कुमार सिन्हा ने ठंड को लेकर बच्चों एवं बुजुर्गो को विशेष सतर्कता बरतने की सलाह दी है। ब्लड प्रेशर एवं हृदय रोग के मरीजों को ठंड से बचने एवं सतर्क रहने की सलाह दी है। इधर ठंड बढ़ने पर ऊनी कपड़ों के बिक्री में अब तेजी आ गई है। सोमवार को शिवहर नगर के विभिन्न दुकानों में लोग उन्हें कपड़ा खरीदने पहुंचे। इलेक्ट्रॉनिक दुकानों में हीटर एवं गीजर की मांग भी बढ़ गई है। इधर ठंड बढ़ने से गेहूं की फसल को फायदा होने की उम्मीद है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।